मीम्स

‘धड़क’ पर बने अब तक के सबसे धांसू मीम्स

मीम्स – सामान्य तौर पर इंडिया में रीजनल फिल्मों को हिंदी फिल्मों की तुलना में अधिक तवज्जों नहीं दी जाती और इनकी चर्चा भी कम ही होती है। लेकिन कई बार कुछ तमिल व मराठी फिल्में बॉलीवुड फिल्मों को मात दे जाती हैं।

ऐसा ही कुछ साल 2016 में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म ‘सैराट’ के साथ भी हुआ। इस फिल्म ने बॉलीवुड को ऐसा हिलाया कि उन्होंने इसकी हिंदी रीमेक ‘धड़क’ बना डाली। सैराट के इस हिंदी वर्जन में श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर व शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर डेब्यू कर रहे हैं।

जब से फिल्म का ट्रेलर आया है, तब से वो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बेशक कुछ फैंस इसकी तारीफ जरूर कर रहे हैं। मगर ट्रेलर को ट्रोल करने वालों की संख्या फैंस से कुछ ज्यादा है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे मीम्स वायरल हो रहे हैं कि ट्रेलर से ज्यादा तो उन मीम्स को देखने में मजा आ रहा है।

ट्रेलर के बाद फिल्म का गाना ‘झिंगाट’ भी आ गया। उसके बाद से तो ट्रोलर्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पुराने और नए ‘झिगांट’ के ऐसे कम्पेरिजन किए गए कि हंसते-हसंते आपका पेट दर्द करने लगेगा।

चलिए हम भी देख लेते हैं, ऐसे ही कुछ मीम्स।

  1. वो आंख मरने वाली प्रिया प्रकाश तो आपको याद ही होगी। यह भी गजब तुलना की गई है। कुछ लोगों को यह किसी खूबसूरत एक्ट्रेस के डुप्लीकेट की तरह ही नजर आ रहा है।

  1. सिर्फ म्यूजिक प्रोड्यसर अजय-अतुल ही नहीं, बल्कि वे फैंस जो सैराट के ‘झिंगाट’ के लिए पागल हो गए थे, उनका रिएक्शन भी धड़क के ‘झिंगाट’ के लिए ऐसा ही होगा।

  1. कोई बात नहीं। एक को देखकर आप दीवाने हो गए थे तो दूसरे को देखकर कम से कम हंसी तो आएगी। हंस ही लेना।

  1. इतना तो तय है कि ‘धड़क’ के आने से ‘सैराट’ फैंस की भावनाएं कुछ ज्यादा ही आहत हो रही हैं। बोले तो एकदम खून खौल रहा है।

  1. ऐसा नहीं है। दर्शक बुराई तो कर रहे हैं, मगर देख भी तो रहे हैं।

  1. अब करण के पास सिर्फ म्यूजिक था, लिरिक्स तो था नहीं। तो बस हो गई गड़बड़।

  1. देखकर शॉक लगा न? सैराट के बाद धड़क देखकर भी ऐसा ही शॉक लगेगा।

  1. ये कुछ अलग हटकर मीम है। अब वो तो समझने वाले समझ ही जाएंगे।

  1. अरे क्या बात। देखिए मुंबई पुलिस भी पीछे नहीं है। कितना कड़क मीम बनाया है। मजे ही आ गए।

  1. इन्होंने मराठी फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गाना ही बदल दिया है। अब आप बता दीजिए आपको मजा आ रहा है या नहीं?

  1. अब आप ही बता दो। क्या देखना रह गया है। इन्होंने तो महान फुटबॉलर को ही मराठी गाने पर नचवां दिया। कमाल करते हो यार।

लोग कितना भी मजाक बना लें। ये फिल्म तो सुपरहिट जानी ही है। इसलिए जिन्हें ‘धड़क’ से ज्यादा ही दिक्कत है, वो मूड खराब करने के बजाए इन मीम्स को देखकर ही थोड़ा मुस्कुरा लें।

Bhawana Bhise

Share
Published by
Bhawana Bhise

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago