ENG | HINDI

कपूर खानदान के इस सदस्य से इतनी नफरत करने लगी हैं करिश्मा कि देखना भी नहीं चाहती सूरत

कपूर खानदान
कपूर खानदान – बॉलीवुड की दुनिया में कौन कब किससे भिड़ जाए कोई नहीं जानता, लेकिन बॉलीवुड की कुछ हस्तियां तो ऐसी हैं जो अपने को स्टार से नहीं बल्कि अपने घर के सदस्यों से ही नफरत करती हैं।
खबर है कि कपूर खानदान की दो बहनें आपस में इस तरह से दुश्मनी रखती हैं कि एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहातीं।
दोनों एक-दूसरे से बात तो छोड़ो, कहीं दिख भी जाती हैं तो नजरअंदाज करके निकल जाती हैं।
यहां तक कि कभी वह एक दूसरे के सामने पड़ जाएं तो नजरें झुका के रास्ता पार कर लेती हैं। जबकि घर के बाकी सदस्य एक दूसरे के साथ बड़े ही प्यार से रहते हैं। बहनों के बीच ऐसी दुश्मनी पर आप शायद यकीन नहीं करेंगे लेकिन कपूर फैमिली की दो बहनें करिश्मा और रिद्धिमा के बीच ऐसा ही दुश्मनी है।
रिद्धिमा, रणबीर कपूर की बहन हैं।
जहां एक तरफ रणबीर की करिश्मा से काफी अच्छी बोन्डिंग है। वह अक्सर करिश्मा के घर जाते आते रहते हैं और उनके बच्चे भी रणबीर को मामा कहकर उनके साथ खूब मस्ती करते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ लोलो उनकी बहन रिद्धिमा को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। दोनों बहनों के बीच किसी जमाने में काफी लगाव भी था लेकिन कई बातों के चलते यह लगाव नफरत में बदल गया।
आजकल कपूर खानदान में दोनों की कैट फाइट फिर चर्चा में है। दरअसल, रिद्धिमा करिश्मा के एक्स पार्टनर संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव के साथ मिलकर काम करने जा रही हैं।
प्रिया का पोर्टल रिद्धिमा की डिजाइन की गई जूलरी बेचेगा। इस वजह से एक बार फिर दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरों को हवा मिल गई है। करीब एक दशक से करिश्मा और रिद्धिमा के बीच कोई बातचीत नहीं है।
कपूर खानदान में दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब सभी के सामने आईं जब वे एक-दूसरे की शादी तक में नहीं गईं।

Article Categories:
बॉलीवुड