ENG | HINDI

आमिर खान की बेटी कभी बचपन में रही सुर्ख़ियों में और आज दिखा रही है जलवा

फातिमा सना शेख

हर तरफ दंगल फिल्म के चर्चे आम हैं, मात्र तीन दिनों में 106 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली फिल्म का पूरा श्रेय इसके कलाकारों को जाता है|

यूँ तो आमिर खान की हर फिल्म में कुछ न कुछ ऐसा होता है कि फिल्में अपने आप ही हिट हो जाती हैं लेकिन दंगल में जिस तरह महिला कलाकारों ने मेहनत की है वो काबिले तारीफ हैं|

पर फिल्म में जिस तरह आजकल गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख आज से नहीं बचपन से ही सुर्खियाँ बटोरने का शौख रखती हैं|

आइये जानते हैं फातिमा सना शेख के बचपन से अब तक की बातों पर एक नज़र:

फातिमा सना शेख –

1 – जब फातिमा सना शेख ने भारती बनकर चुराया सबका दिल

1997 में कमल हासन की बेटी भारती के रूप में इन्होने फिल्म चची 420 से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा और रातों रात सुपर चाइल्ड सिने स्टार के नाम से लोगों के दिलों पर ये राज करने लगीं| इनकी क्यूट स्माइल और गाल पर पड़ने वाले डिंपल को देख कर हर कोई मोहित हो गया|

2 – जब फातिमा सना शेख अजय देवगन की बेटी बनीं

चची 420 के ठीक एक साल बाद सना ने अजय देवगन के साथ काम किया और एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया| इस बार उन्होने इमोशनल किरदार को ऐसा अपनाया की हर कोई इनकी कच्ची उम्र की एक्टिंग का दीवाना होने से खुद को रोक नहीं पाया|

फातिमा सना शेख

3 – फातिमा सना शेख ने डर के कारण छिपा लिया दर्द

दंगल फिल्म में सेलेक्ट होने के बाद सना दंगल की प्रैक्टिस करने के दौरान काफी चोटिल हो गई थीं पर ये बात उन्होने फिल्म सेट पर किसि को नहीं बताई, तीसरे दिन पता चला की वो छुपकर डॉक्टर के पास जाती हैं तो तुरंत आमिर ने उसने कारण पुछा. सना ने मासूमियत से जवाब दिया की उन्हे डर था की चोट के बारे में बताती तो मुझे फिल्म से हटा दिया जाता| इतना सुनना था की आमिर ने उन्हे तुरंत खुद डॉक्टर को दिखवाया तो पता चला की उनके फ्रैक्चर है| आमिर ने उन्हें इस बात का यकीन दिलवाया की आपको फिल्म से नहीं निकाला जाएगा तब जाकर सना ने तीन हफ्ते का रेस्ट लिया|

फातिमा सना शेख

4 – दंगल के लिए फातिमा सना शेख ने कटवा दिए लम्बे बाल

सना के सुनहरे लंबे बालों को उस वक़्त कटवाना पड़ा जब उन्हें दंगल में सेलेक्ट किया गया| फिल्म के लिए उन्होने बिना संकोच अपने बाल छोटे छोटे करवा लिए|

फातिमा सना शेख

5 – फातिमा सना शेख का अब तक का सफ़र रहा कामयाबी भरा

सना ने 2001 से लेकर अब तक निभाए हर किरदार को बखूबी निभाया| 2001 में वन टू का फोर, तहान, बिट्टू बॉस, आकाशवाणी और अब दंगल में अपना किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया| इंतना ही नहीं सना ने सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में भी काम किया है|

फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख जिस तरह आगे बढ़ रही हैं उससे ये पता चलता है की आने वाले दिनों में वो और भी सशक्त अभिनेत्री के तौर पर दिखाई देंगी| हम सना की तरक्की की कामना करते हैं|