ENG | HINDI

हर भारतवासी को भारत के बारे में इतनी जानकारी तो होनी ही चाहिए!  क्या आपको है? 

भारत के बारे

मुझे गर्व है कि मैं हिंदुस्तानी हूं !

सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि हर उस इंसान को अपने हिंदुस्तानी होने पर गर्व होता है, जिसने भारत की धरती पर जन्म लिया है.

15 अगस्त 1947 के दिन को कोई भी हिंदुस्तानी नहीं भूला सकता है, जब हमारा देश गुलामी की ज़ंजीरों को तोड़कर आज़ाद हुआ था. भारत को आज़ाद हुए 69 साल हो गए हैं और आज देश का हर नागरिक स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है.

आइए इस खास मौके पर हम खुद से कुछ सवाल करते हैं और ये देखते हैं कि हम अपने भारत के बारे में कितना जानते हैं.

भारत के बारे

भारत के बारे अहम जानकारियां-

1 – भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्या है ?

जवाब- तिरंगा.

2 – भारत का राष्ट्रीय गान क्या है ?

जवाब- जन-गन-मन.

3 – भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है ?

जवाब वन्दे मातरम्.

4 – भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है ?

जवाब- अशोक स्तंभ.

5 – भारत का राष्ट्रीय पंचांग क्या है ?

जवाब- शक संवत.

6 – भारत का राष्ट्रीय वाक्य क्या है ?

जवाब- सत्यमेव जयते.

7 – भारत की राष्ट्रीयता क्या है ?

जवाब- भारतीयता.

8 – भारत की राष्ट्र भाषा क्या है ?

जवाब- हिंदी.

9 – भारत की राष्ट्रीय लिपि कौन सी है ?

जवाब– देव नागरी.

10- भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत कौन सा है ?

जवाब- हिंद देश का प्यारा झंडा, ऊंचा सदा रहेगा.

11 – भारत का राष्ट्रीय नारा क्या है ?

जवाब- श्रमेव जयते.

12 – भारत की राष्ट्रीय विदेशनीति क्या है ?

जवाब- गुट निरपेक्ष.

13 – भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है ?

जवाब – भारत रत्न.

14 – भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र कौन सा है ?

जवाब – श्वेत पत्र.

15 – भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है ?

जवाब- बरगद.

16- भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है ?

जवाब – रूपया.

17 – भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है ?

जवाब – गंगा.

18 – भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?

जवाब – मोर.

19- भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है ?

जवाब- बाघ

20 – भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है ?

जवाब- कमल.

21- भारत का राष्ट्रीय फल क्या है ?

जवाब – आम.

22- भारत की राष्ट्रीय योजना कौन सी है ?

जवाब- पंच वर्षीय योजना.

23- भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?

जवाब- हॉकी.

24- भारत की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है ?

जवाब – जलेबी.

25- भारत का संविधान किसने बनाया था?

जवाब- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर.

ये थी भारत के बारे में जानकारियाँ – अगर मैं अपनी बात करूं तो इनमें से कई बातें ऐसी थी जी मैं खुद नहीं जानती थी. अब आप बताइए भारत के बारे आप कितनी बातें पहले से जानते थे ?

Article Categories:
विशेष