ENG | HINDI

चेहरे का शेप देखकर आप जान सकते हैं किसी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी ये बातें

चेहरे का शेप

चेहरे का शेप – हमारे शरीर से जुड़ी हर बात हमे दूसरों से अलग तो बनाती ही है लेकिन साथ ही ये हमसे जुड़े कुछ ऐसे राज़ भी खोलती हैं जो शायद किसी को पता नहीं होते।

जी हां, आपके चेहरे की शेप क्या है, ये बात आपके बारे में कईं अहम खुलासे करती है। आपकी कमज़ोरी क्या है, किस फील्ड में आपकी रूचि है, आपको क्या बातें अच्छी लगती हैं और क्या बुरी, आपका फ्यूचर कैसा होगा? ये कुछ ऐसी बाते हैं जो आपका चेहरा देखकर कोई इंसान आपके बारे में जान सकता है।

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चेहरे का शेप देखकर किसी इंसान के बारे में कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं, और किस शेप वाले चेहरे के लोग कैसे होते हैं।

चेहरे का शेप 

चौकोर चेहरा-

जिन व्यक्तियों के चेहरे का आकार चौकोर होता है, वे लोग बहुत ही ज़्यादा तेज़ और एम्बिशियस होते हैं। कईं बार अपनी महत्वाकांक्षों को पूरा करते हुए ये लोग विद्रोही भी हो जाते हैँ। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से अपना इम्प्रेशन जमा लेते हैं। ये किसी भी बात को लेकर आसानी से कन्फ्यूज नहीं होते हैं।

चेहरे का शेप

तिकोना चेहरा-

जिन लोगों के चेहरे का आकार तिकोना यानी की ट्रायगंल जैसा होता है, ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। ये बुध्दिमान भी होते हैं साथ ही इन्हे गुस्सा भी जल्दी आता है। ऐसे लोग शरीर से भी दुबले-पतले होते हैं।

चेहरे का शेप

अंडाकार चेहरा-

जिन स्त्री या पुरूषों का चेहरा ओवल यानी अंडाकार शेप का होता है वो आर्टिस्टिक नेचर के होते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव होती है। लोगों के बीच में अलग दिखना इनकी बहुत बड़ी खूबी होती है। ये लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से भी कमज़ोर होते हैं। इन लोगों में लीडरशिप की भी क्वालिटी होती है।

चेहरे का शेप

गोल चेहरा-

जिन लोगों का चेहरा गोल होता है, ऐसे लोग बहुत ही इमोशनल होते हैं। ये जिससे भी प्यार करते हैं उसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। अगर किसी भी सच्चे हमसफर की तलाश है तो इन लोगों से बेहतर पार्टनर नहीं हो सकता।

आयताकार चेहरा-

ऐसे चेहरे वाले लोगों पर दूसरों पर अपना हुक्म जमाना बहुत अच्छा लगता है। ये हर बात को बहुत ही सोच समझकर करते हैं और आसानी से किसी पर गुस्सा नहीं होते हैं। कुछ हद तक ये आलसी भी होते हैं।

चेहरे का शेप

तो बस अब चेहरे का शेप देखकर ही अपनी और अपनों के स्वाभाव से जुड़ी खास बातें जान लीजिए। इस दिलचस्प आर्टिकल को खुद भी पढ़िए और अपने दोस्तों को भी बढ़ाइए।