संबंध

इतनी महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

महंगी इंगेजमेंट रिंग – दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा और फिर मई 2018 में सोनम कपूर की शादी, कुछ ही महीनों के अंतराल में बॉलीवुड में दो हाई प्रोफाइल शादियां देखने को मिली।

ये दोनों ही शादियां आलीशन रही और इन पर जमकर पैसा बहाया गया। शादी के बाद खासतौर से अनुष्का और सोनम के डिज़ाइनर लहंगे व गहनों की कीमतों ने जमकर सुर्खियां बटौरी।

बाकी गहनों का फिर भी ठीक है, मगर एक्ट्रेसेस की इंगेजमेंट रिंग ने फैंस व मीडिया का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को सगाई में हीरे जड़ित अंगूठी पहनाई थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस अंगूठी की कीमत 90 लाख रुपए थी।

ऐसा नहीं है कि सोनम कपूर पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें इतनी महंगी इंगेजमेंट रिंग मिली हो। कुछ अन्य एक्ट्रेसेस तो करोड़ों की इंगेजमेंट रिंग पहनकर घूमती हैं। चलिए हम पता करते हैं, किस एक्ट्रेस ने पहनी है, कितनी महंगी इंगेजमेंट रिंग –

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया था। फैंस के लिए इनकी शादी की खबर एक शॉक की तरह थी। विराट ने अनुष्का के लिए एक खास रिंग बनवाई थी। जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने तीन महीनों में डिज़ाइन किया था। इस रिंग की कीमत 1 करोड़ रुपए थी।

ऐश्वर्या राय

‘धूम 2’ के शूट के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। फिर अप्रैल 2007 में ऐश बच्चन परिवार की बहू बन गई। जूनियर बी ने ऐश को 53 कैरेट सॉलिटेयर की अंगूठी पहनाई थी, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से बिजनेस के सिलसिले में ही मिली थी। मगर इसी बीच इनके बीच प्यार हो गया और नवंबर 2009 में इन्होंने शादी कर ली। माना जाता है कि राज ने शिल्पा को जो 20 कैरेट सॉलिटेयर की रिंग पहनाई थी, वो तीन करोड़ रुपए की थी।

असिन थोट्टूमकल

‘रेडी’ एक्ट्रेस असिन ने माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से 2016 में शादी की थी। राहुल ने असिन के लिए बहुत खास अंगूठी बनवाई थी। 20 कैरेट सॉलिटेयर वाली इस अंगूठी में कपल के नाम के पहले अक्षर (A,R) बने होने के साथ ही असिन के लिए खास मैसेज भी था। इस स्टाइलिश अंगूठी की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जाती है।

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से 2015 में विवाह रचाया था। जल्दी ही मीरा अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली है। मीरा की इंगेजमेंट रिंग की बात करें तो इसे शाहिद ने ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी से डिजाइन करवाया था और इसकी कीमत 23 लाख रुपये थी।

ये है महंगी इंगेजमेंट रिंग –  इन एक्ट्रेसेस के अलावा करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता, जेनेलिया डिसूजा व विद्या बालन आदि लाखों की कीमत की इंगेजमेंट रिंग्स पहने हुए हैं। ये एक्ट्रेस इन रिंग्स को कई मौकों पर फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आती हैं।

Bhawana Bhise

Share
Published by
Bhawana Bhise

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago