ENG | HINDI

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए लड़कों को करनी चाहिए ये एक्‍सरसाइज़

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ता है।

अगर आप भी सिक्‍स पैक एब्‍स बनाना चाहते हैं तो ये असरदार एक्‍सरसाइज़ जरूर करें। इन्‍हें अपने शेड्यूल में शामिल करने से आपके लिए सिक्‍स पैक एब्‍स बनाना बहुत आसान हो जाएगा।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

1 – साइक्‍लिंग

ये सबसे आसान तरीका है। साइक्‍लिंग करने के साथ-साथ बिना साइक्‍लिंग के मूवमेंट करना भी उतना ही प्रभावकारी होता है।

मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों की मदद से अपने सिर को ऊपर की तरफ उठाएं। घुटने को छाती से लगाएं और फिर पैरों से साइकिल का पैडल चलाने की कोशिश करें। पहले बाएं पैसे से और फिर दाएं पैर से। 12 से 16 बार का ये एक्‍सरसाइज़ करने का सैट बनाएं और एक से तीन बार इसे दोहराएं।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

2 – वर्टिकल लेग क्रंच

इससे शरीर में लचीलापन आता है और एब्‍स बनने में मदद मिलती है। पीठ के बल मैट के ऊपर लेट जाएं और पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं की शरीर 90 डिग्री के कोण में रहे। हाथों को सिर के पीछे से क्राम्‍स करके सपोर्ट दें। अब सीने से पैर छूने की कोशिश करें। 12 से 16 बार का ये एक्‍सरसाइज़ करने का सैट बनाएं और एक से तीन बार इसे दोहराएं।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

3 – हील क्रंच

इसमें पीठ के बल लेटें और पैरों को मोड़ लें। तलवे जमीन ये ही छूने चाहिए। अब दोनों हाथों को क्रॉस करके सिर के नीचे लाएं। अपने शरीर के निचले हिस्‍से का भाग एडियों पर दें और पंजे उठा लें। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्‍से को उठाएं। एक से तीन सैट में 12 से 16 बार करें।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

4 – प्‍लैंक एक्‍सरसाइज़

इस एक्‍सरसाइज़ से एब्‍स बनाने के अलावा मासपेशियां भी मजबूत होती हैं। मैट पर कमर के बल लेट जाएं और माथे को जमीन से छूने दें। अब शरीर के ऊपरी हिस्‍से के भाग को कोहनी पर देते हुए कोहनी को जमीन से टिका दें। पैरों के पंजों पर टिकाएं। अब अपने पेट और जांघों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। 20 से 30 सेकेंड रूकने के बाद सामान्‍य हो जाएं। इो से तीन बार आपको ऐसा करना है।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए – जिम जाकर खूब सारा पसीना बहाने के अलावा आप घर पर ही ये आसान एक्‍सरसाइज़ कर सकते हैं।