Categories: सेहत

ज़रुरत से ज़्यादा कसरत करने और सप्लीमेंट्स लेने के यह होते हैं नुक्सान!

अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती|

यूँ तो सुबह शाम हमें कसरत के हज़ारों फायदे बताये जाते हैं पर ध्यान रहे, कसरत और सप्लीमेंट्स के नुक्सान भी बहुत बड़े हैं|

आईये बताएँ कैसे:

१) आकस्मिक चोट

अत्याधिक कसरत करने से आप अपनी मांसपेशियों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं| थके हुए शरीर में हड्डी टूटने, मसल्स के फटने, मोच वगैरह आने के खतरे सदा बने रहते हैं| अगर थकान की वजह से आपका ध्यान बंटा हुआ है, तो जिम में भी अक्सर कसरत के उपकरणों से चोट लग सकती है!

२) दिल की बीमारी

जी हाँ, जहाँ कसरत करने से दिल की स्तिथि अच्छी होती है, वहीँ ज़रुरत से ज़्यादा कसरत करने से दिल की मांसपेशियों पर ज़्यादा दबाव पड़ता है और दिल के दौरे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है|

३) इंसोम्निया

हर वक़्त दिमाग में एक गठे हुए शरीर की कल्पना करना आपके मन को बेचैन रखता है| ज़्यादा कसरत करने से आपका शरीर हर वक़्त एक तरह के स्ट्रेस में रहता है जिसके कारण शरीर में कोर्टिसोल की मात्र बढ़ जाती है| इसकी वजह से आप हर वक़्त सचेत और सतर्क रहते हैं जिस की वजह से आप की रातों की नींद उड़ सकती है|

४) आपसी संबंधों और काम काज की बर्बादी

एक सुन्दर शरीर को तराशना आसान नहीं है| बहुत मेहनत और समय लगता है| जितना ही आपको कसरत करने में मज़ा आने लगता है, उतना ही आप कसरत करने की अवधि को बढाए जाते हैं| हाल यह हो जाता है कि आपके पास सिवाए कसरत करने, खाने और सोने के अलावा किसी और चीज़ के लिए वक़्त ही नहीं बचता| और यह सारे काम आप अकेले ही कर रहे होते हैं| नतीजा: परिवार, दोस्तों से दूरी और काम-धंधे में मुश्किलें!

५) असंतुलित ख़ुराक

जिम में लोहा उठा के प्रोटीन शेक गटागट पीने वाले बहुत देखे होंगे आपने| लेकिन सिर्फ प्रोटीन का सेवन आपके शरीर की पोषण की बाक़ी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकता| ऐसे में बदहज़मी, कब्ज़ और पेट से सम्बंधित कई बीमारियां हो सकती हैं!

६) प्रोटीन के नुक्सान

प्रोटीन मसल मसल्स बनाने के लिए बहुत ज़रूरी है पर उसका ज़रुरत से ज़्यादा सेवन किडनी पर बुरा असर डाल सकता है| इतना ही नहीं, अगर वो अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन नहीं हुआ या उसमें कुछ मिलावट हुई तो फायदे की बजाये शरीर को नुक्सान ही पहुंचाएगा|

मेहनत कीजिये, कसरत कीजिये लेकिन दीवानों की तरह नहीं, एक हृष्ट-पुष्ट व्यक्ति की तरह|

सब खाइये, लेकिन दायरे में रहकर|

और याद रखिये, बॉडी बिल्डिंग करके जिन लोगों को दिखानी है और वाह-वाही बटोरनी है, उनके साथ भी समय बिताइये!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago