इतिहास

दुर्योधन की पत्नी का दिल आया था कर्ण पर और पति के मरने पर अर्जुन से किया विवाह !

महाभारत में हम सब द्रौपदी, कुंती,माद्री, गांधारी जैसे महिला पात्रों के बारे में ही ज्यादा जानते या पढ़ते है.

लेकिन आज जिस किरदार के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. उस किरदार से मिलने से पहले आपसे एक सवाल?

“कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा” ये कहावत तो आपने सुनी होगी. क्या आप बता सकते है इस कहावत में किस भानुमती की बात की जा रही है?

देखिये आगे की स्लाइड्स में भानुमती की रहस्यमयी कहानी ….

कम्बोज के राजा चन्द्रवर्मा की पुत्री भानुमती का रूप ऐसा था कि स्वर्ग की अप्सराएँ भी फीकी पड जाए. राजा चंद्र्वर्मा ने भानुमती के विवाह के लिए स्वयम्वर का आयोजन किया. इस स्वयम्वर में दुर्योधन, कर्ण, जरासंध, शिशुपाल जैसे पराक्रमी राजा और वीर भानुमती से  विवाह की मंशा लेकर आये थे.

राजा चन्द्रवर्मा की पुत्री भानुमती का दिल जीता की और ने और भानुमती से विवाह हुआ किसी और का जानिए क्या था इसके पीछे राज़

जब स्वयम्वर स्थल पर भानुमती पूरे श्रृंगार के साथ आई तो वहां उपस्थित सभी राजाओं के मुंह खुले के खुले रह गए.

ऐसा अप्रितम सौन्दर्य ना किसी ने देखा था ना किसी ने सोचा था. जब दुर्योधन की नज़र भानुमती पर पड़ी तो दुर्योधन का मन मचल उठा और उसने ठान लिया कि भानुमती से विवाह वही करेगा.

लेकिन क्या राजा चन्द्रवर्मा की पुत्री भानुमती को भी दुर्योधन पसंद था पढ़िए अगली स्लाइड में...

राजा चन्द्रवर्मा की पुत्री भानुमती वरमाला लेकर चली, दुर्योधन को लगा कि भानुमती उसके गले में वरमाला डालेगी लेकिन वो दुर्योधन को देखकर आगे बढ़ने लगी.

ये देखकर दुर्योधन क्रोधित हो गया और भानुमती को पकड कर जबरन उससे माला अपने गले में डलवा ली. बहुत से राजाओं ने इसका विरोध किया तो दुर्योधन ने उन्हें युद्ध की चुनौती दे डाली.

लेकिन युद्ध के लिए दुर्योधन ने ऐसी चुनौती दी जिसे सुनकर जयद्रथ को छोड़ सभी शूरवीर पीछे हट गए.

जानिए क्या थी वो चुनौती?

दुर्योधन ने सभी योद्धाओं को कर्ण से युद्ध करने की चुनौती दी. इस बात को सुनकर बहुत से राजा पीछे हट गए. कुछ ने युद्ध की चुनौती स्वीकार की लेकिन उन्हें कर्ण ने पलक झपकते ही हरा दिया. उसी समय जयद्रथ ने कर्ण को युद्ध करने की चुनौती दी.

कर्ण और जयद्रथ के बीच भीषण युद्ध हुआ. दोनों एक से बढ़कर एक योद्धा थे. करीब 21 दिन चले इस युद्ध के अंत में कर्ण ने जयद्रथ को हरा दिया. जयद्रथ के जीवन की ये पहली हार थी. इस युद्ध के बाद कर्ण का रण कौशल देखकर जयद्रथ कर्ण का मित्र बन गया और अपने राज्य का एक भाग कर्ण को उपहार में दे दिया.

भानुमती के अपहरण को दुर्योधन ने भीष्म का उदाहरण देकर सही ठहराया.

इस प्रकार भानुमती और दुय्रोधन का विवाह संपन्न हुआ. लेकिन कहते है ना नियति अपना रंग दिखा देती है. जिस प्रकार दुर्योधन ने भानुमती को भगाकर शादी की थी उसी प्रकार दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा के साथ भी कृष्ण के पुत्र साम्ब ने भागकर शादी की थी.

क्या किया जब दुर्योधन ने देखा अपनी पत्नी को कर्ण के साथ आपतिजनक अवस्था में…

दुर्योधन को खलनायक के रूप में दिखाया जाता है. लेकिन दुर्योधन की सबसे बड़ी कहियत थी कि वो जिस पर भरोसा करता था उससे कभी नाराज़ नहीं होता था और उसे कभी गलत नहीं समझता था.

एक बार कर्ण और भानुमती शतरंज खेल रहे थे. दुर्योधन के आने की खबर सुन भानुमती जाने लगी. कर्ण ने उसको रोकने के लिए अपनी और खींचा तो भानुमती का आँचल फट गया और मोती बिखर गए. उसी समय दुर्योधन ने कक्ष में प्रवेश किया.

दुर्योधन को देख दोनों लज्जित हो सर झुकाकर खड़े हो गए.

लेकिन दुर्योधन ने अपनी पत्नी और अपने प्रिय मित्र पर ज़रा भी संदेह नहीं किया.

ये घटना बताती है कि दुर्योधन कर्ण और अपनी पत्नी पर कितना भरोसा करता था. कथाओं में ये भी कहा जाता है कि भानुमती ना सिर्फ बहुत रूपवान थी अपितु शारीरिक रूप से भी बलिष्ठ थी. कभी कभी खेल खेल में वो दुर्योधन के साथ द्वंद्व करती थी और उसे हरा भी देती थी.

महाभारत  युद्ध में अभिमन्यु ने भानुमती के पुत्र लक्ष्मण का वध किया था वहीँ दुर्योधन को भीम ने मारा था.

इन सबके बाद भी दुर्योधन की मृत्यु के बाद भानुमती ने अर्जुन से विवाह कर लिया था.

दुर्योधन, अर्जुन और कर्ण के साथ ऐसे अनोखे सम्बन्ध होने की वजह से ही ये कहावत प्रचलन में आई “कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा “

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago