ENG | HINDI

आप सोच भी नहीं सकते इतना दान करते हैं बॉलीवुड के ये सितारे !

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान – दान के मामले में बॉलीवुड के स्टार सुपरस्टार है। बालीवुड स्टार दिल खोलकर दान करते हैं। बहुत लोग जब दान करते हैं तो दिखा कर नहीं कहते वहीं बॉलीवुड स्टार अपने चैरिटी को शो ऑफ ज्यादा करते हैं। लेकिन इस शो ऑफ का मकसद अपनी तारीफ करवाना नहीं होता बल्कि वो चाहते हैं कि उनके फैन उनको देखकर दान देने के लिए प्रेरित हो।

हम आपको आज आपको बॉलीवुड सुपरस्टार का दान के बारे में बताएँगे  –  जो आपकी सोच से भी ज्यादा दान करते हैं-

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान –

किंग खान-

शाहरुख खान सिर्फ अपने अभिनय में ही नहीं बल्कि दान देने में भी किंग है। किंग खान ने वर्ष 2012 में 12 गांव को गोद लिया है जो आजतक कोई भी नेता अभिनेता इतने गांव को गोद नहीं ले पाया। इसके अलावा अनाथ आश्रम और मानसिक रुप से विक्लांग बच्चों के लिए भी वो दान करते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

सुष्मिता सेन-

सुष्मिता सेन खुद ‘आई एम फाउंडेशन’ नामक एक एनजीओ चलाती है जो महिलाओं एवं बच्चों के लिए काम करती है। सुष्मिता ऐसे बच्चों की शिक्षा को स्पोंसर भी करती है जो पढ़ना चाहते हैं पर पैसे की दिक्कत के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाते।

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

अमिताभ बच्चन –

हमारा देश अब पोलियो मुक्त हो चुका है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की है। बिग बी कई सालों से कई डोनेशन से जुड़े कार्यक्रम करते हैं। उन्होंने ‘जनरेशन’ नाम से ऑनलाइन पोर्टल भी चलते हैं जहां बॉलीवुड सैलीब्रिटी अपने कपड़े दान करते हैं और इनको बेचकर जो पैसे मिलते हैं उसे चैरिटी किया जाता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

सलमान खान –

ऐसा शायद ही कोई होगा जो सलमान खान के ‘बिंग ह्यूमैन फाउंडेशन’ के बारे में नहीं जानता। इस एनजीओ के जरिए सलमान हजारों लोगों की मदद करते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

विद्या बालान-

अक्षय कुमार की ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ से पीछे जाएंगे तो आपको दिख जाएगा कि विद्या ही एक ऐसी बॉलीवुड स्लैब है जो ‘क्लीन इंडिया’ और ‘स्वच्छ भारत’ जैसे सामाजिक बदलाव का चेहरा रही है। विद्या लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए फिल्ड में भी जाने से पीछे नहीं हटती है।

बॉलीवुड सुपरस्टार का दान

ये है बॉलीवुड सुपरस्टार का दान – बॉलीवुड कलाकारों को फॉलो करने वाले उनकी आदतों को भी फॉलो करते हैं। इसलिए उनके इस कदम का कुछ असर उनके फैन पर भी होता है। तो आप भी अगर इनमें से किसी स्टार के दिवाने हैं तो अपना दिल खोल दीजिए उन लोगों के लिए जिनको आपकी जरुरत है। क्योंकि स्टार का एक मकसद आपको प्रेरित करना भी  तो है।