जीवन शैली

ये है दीपावली के बारे में 15 रोचक बातें

दीपावली की रोचक बातें – दीवाली या दीपावली जो हिंदुओं और भारत में मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार जो अमावस्य को मनाया जाता है।

दीपावली जिसे भारत का सबसे बड़ा त्यौहार इसलिए भी माना जाता है कि इसी दिन अयोध्या के राजा भगवान राम ने अपने चौदह वर्ष बाद वनवास से लौटे थे।

इस दिन हर घर में दीपक ही दीपक जलते है और खूब खुशियां मनाई जाती है। वहीं इस साल की दिवाली 7 नवम्बर को मनाई जाएगी। इस लेख में आज हम जानने वाले है दिवाली के बारे में 15 रोचक बातें जिसे शायद हर कोई नहीं जानता है।

यह है दीपावली की रोचक बातें –

दीपावली की रोचक बातें –

1) दीवाली कार्तिक के हिंदू महीने के पंद्रहवें दिन मनायी जाती है। हिंदू धर्म जो भारत का एक बड़ा धर्म है, और इसे दुनिया का सबसे पुराना धर्म माना जाता है।

2) जानकारी के अनुसार 800 मिलियन से अधिक लोग इस त्यौहार को विभिन्न तरीकों से मनाते हैं।

3) यह त्यौहार देवी लक्ष्मी के सम्मान में मनाया जाता है और इस दिन धन और समृद्धि की कामना की जाती है।

4) कहा जाता है कि अयोध्या के राजा भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास से वापस लौटे थे तो उनकी खुशी से मनाया जाना आरम्भ हुआ था।

5) दीवाली शब्द का अर्थ है हिंदी में दीपक या दीयों की पंक्ति होता है।

6) हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार दीवाली के त्यौहार को अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है।

7) यह भी सत्य है कि दीवाली के अवसर पर हर चीज काफी सस्ती दामों में मिलती है।

8) यह भारत का सबसे प्रसिद्ध, सबसे बड़ा और उज्ज्वल त्यौहार है, और इसे पांच दिनों तक मनाया जाता है।

9) दीवाली का यह त्यौहार भारत ही नहीं बल्कि त्रिनिदाद और टोबैगो, म्यांमार, नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सिंगापुर, सूरीनाम, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी में भी मनाया जाता है और वहां अवकाश रहता है जबकि पाकिस्तान में भी एक वैकल्पिक छुट्टी रहती है।

10) जिस दिन हिंदुओं में दीवाली मनाई जाती है उसी दिन जैन धर्म के लोग महावीर द्वारा मोक्ष की प्राप्ति के रूप में यह रौशनी का उत्सव मनाते हैं।

11) दीवाली के दिन घरों में कतार में दीपक जलाए जाते है तो हर जगह आतिशबाजी की जाती है और पटाखें फोड़ते है।

12) ऐसा माना जाता है कि इसी दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है इस कारण घरों को साफ़ किया जाता है।

13) दीवाली पर नया व्यापार खोलना भी काफी लाभदायक माना जाता है।

14) दीवाली पर हर साल लगभग 5000 करोड़ रुपए के पटाखे खरीदे जाते है।

15) दीवाली के पटाखे लगभग 80 प्रतिशत तमिलनाडु के शिवकाशी से आते है। यह शहर पटाखों के काफी लोकप्रिय है।

दीपावली की रोचक बातें – इस प्रकार दीवाली जिसे पूरे भारतवर्ष में काफी हर्ष और उल्लाह के साथ मनाते है और एक दूसरे को बधाई देते है। साल 2018 की दीवाली जो 7 नवम्बर को मनाई जाने वाली है। इससे पहले धनतेरस और दीवाली के बाद भाई दूज का त्यौहार भी बड़े हर्ष के साथ मनाया जाता है।

Raju Jangid

Share
Published by
Raju Jangid

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago