मनोरंजन

दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है ये 4 बड़ी हिंदी फ़िल्में

दिवाली फिल्म रिलीज़ – दिवाली जो अब बिल्कुल नजदीक आ रही है।

बता दें कि इस बार यह त्योहार 7 नवंबर को पूरे भारतवर्ष तथा कई अन्य देशों में भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह तो आप भी जानते हैं कि दीपावली पर लोग कतार में दीपक जलाते हैं और जमकर पटाखे फोड़ते हैं। यह त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। माना जाता है कि दीपावली को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास से लौटकर पुनः वापस आए थे और फिर दीपक जलाकार उनका स्वागत किया था।

इस दिवाली पर बॉलीवुड जगत में कई बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली है जिसका इन्तजार हर किसी को है।

तो आज हम उन फिल्मों के बारे के बारे में बताएंगे जो इस पर्व के उपलक्ष में अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

ये दिवाली फिल्म रिलीज़

दिवाली फिल्म रिलीज़

१ – ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

दीपावली के दूसरे ही दिन अर्थात गोवर्धन पूजा के दिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख है। यह एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित है जो यशराज फिल्म प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत रिलीज होने वाली है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस साल की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा हिट होने वाली फिल्म बन सकती हैं क्योंकि इस पर 300 करोड़ का बजट लगाया गया है

२ – लुप्त

दीपावली से 5 दिन पहले अर्थात 2 नवंबर को लुप्त फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जावेद जाफरी और विजय राज मुख्य कलाकार है। यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है जिसका निर्देशन प्रभु राज ने किया है।

३ – हाथी मेरे साथी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बाहुबली जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके राणा दग्गुबाती अब हाथी मेरे साथी नामक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म दीपावली के दिन रिलीज होगी इसमें मुख्य अभिनेत्री कालकी कोचलिन है तो साथ में दग्गुबाती के अलावा पुलकित सम्राट और विष्णु विशाल भी नजर आएंगे।

४ – जैक एंड जिल

2 नवंबर 2018 को अर्थात दीपावली से सिर्फ 5 दिन पहले जैक एंड जिल नामक फिल्म आने वाली है। इसमें सलमान खान के भाई अरबाज खान काफी साल बाद एक बार फिर से फिल्मों में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी-रोमांच फिल्म है और मुख्य कलाकार अमित शाह, अरबाज खान, सोनल चौहान और एवलिन शर्मा है।

ये है दिवाली फिल्म रिलीज़ – इस तरह दीवाली के इस शुभ अवसर पर ये बड़ी फ़िल्में खूब कमाई कर सकती है। हालांकि अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान जो सबसे ज्यादा कमाई करती नजर आएगी क्योंकि यह पुरानी घटना पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और साथ ही 300 करोड़ तो इसे बनाने में लगाये है इस कारण सभी की नजर इसी फिल्म पर टिकी हुई है।

Raju Jangid

Share
Published by
Raju Jangid

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago