विशेष

इन देशों में मनाई जाती है भारत से भी ज्याादा शानदार दीवाली

देश जहाँ दिवाली मनाई जाती है  – भारत धर्म और त्‍योहारों का देश है।

यहां हर साल कई त्‍योहार मनाए जाते हैं। कुछ त्‍योहारों की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है तो कुछ त्‍योहार क्षेत्रीय या किसी राज्‍य तक ही सीमित रहते हैं।

दीपावली एक ऐसा त्‍योहार है जो पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दीपों का ये त्‍योहार किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है। रोशनी का ये पर्व बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आपको अब तक लगता होगा कि केवल हिंदुस्‍तान में ही दीपावली का पर्व मनाया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। अंग्रेज़ों के देश ब्रिटेन में भी दीवाली का त्‍योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

ये है वो देश जहाँ दिवाली मनाई जाती है  –

भारत को 200 साल तक गुलाम बनाए रखने वाले ब्रिटिश यहां की सभ्‍यता से इतने प्रभावित हुए कि उन्‍होंने हमारे त्‍योहार को ही अपना लिया। ब्रिटेन में भी दीवाली मनाई जाती है और ये बात जानकर हर भारतीय को अपनी संस्‍कृति पर गर्व होगा।

जिस तरह भारत में पूरे जोश और उत्‍साह के साथ दीवाली मनाई जाती है उसी तरह लंदन में भी दीवाली पर बहुत बड़ा जश्‍न होता है। ये त्‍योहार अंग्रेज़ों को इतना ज्‍यादा पसंद है कि भारत के बाद इंग्‍लैंड में इसे सबसे ज्‍यादा धूमधाम से मनाया जाता है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री कैमरन इस त्‍योहार पर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी बड़ी धूमधाम से दीवाली का जश्‍न मनाते हैं। दीवाली मनाने वाले सिर्फ ये ही दो देश नहीं हैं और भी कई देशों में दीवाली के त्‍योहार पर खुशियां मनाई जाती हैं।

भारत से भी ज्‍यादा उत्‍साह दीवाली पर लंदन में देखने को मिलता है।

ये है वो देश जहाँ दिवाली मनाई जाती है – पूरे लंदन को दुल्‍हन की तरह सजाया जाता है। दीवाली पर इस शहर को ऐसा सजा देखकर आपको खुद के भारतीय होने पर गर्व होगा।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago