ENG | HINDI

इन 10 देशों में अलग तरह से मनाते हैं वेलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे, जिसे प्यार का प्रतीक कहा जाता है।

भारत में 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लवर्स अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर, एक-दुसरे के प्रति भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं।

हालांकि प्यार का यह दिन, भारत में जहां ग्रिटिंग कार्ड, चॉकलेट या कुछ स्पेशल मूवमेंट के साथ सेलिब्रेट किया जाता है वहीं अन्य देशों में यह दिन अलग परंपराओं के साथ मनाया भी जाता है। जो वैलेंटाइन डे के संबंध में भ्रम पैदा करते हैं। मगर इन सभी बातों के बावजूद वैलेंटाइन डे को खुबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।

तो फिर एक नज़र फिराते हैं। उन देशों में जहां, वैलेंटाइन डे को अलग-अलग तरह से मनाया सेलिब्रेट किया जाता है।

1 – फ्रांस

फ्रांस, दुनीया का रोमांटिक देश हैं। यहां वैलेंटाइन डे के दिन लड़का व लड़की को एक जोड़ा बनाया जाता है। अगर किसी लड़के को लड़की (साथी) पसंद नहीं है तो वो साथी को नापसंद कर दुसरी के साथ जा सकता है। और लड़की उस लड़के का फोटो, बॉनफायर (आग) में जला देगी।

2 – इटली

इटली में वैलेंटाइन डे को दुसरे फेस्टिवल यानि स्प्रिंग त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग बगीचों में एकजुट होकर म्यूजिक का लुत्फ लेते हैं। इस दिन यह भी कहा जाता है कि जो लड़की, सुबह जिस लड़के को देखेगी वह उस लड़की का पति होगा।

वैलेंटाइन डे

3 – दक्षिण कोरिया

इस देश में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन ही सेलिब्रेट किया जाता है। दरअसल, दक्षिण कोरिया मे यह त्योहार फरवरी से मार्च तक रहता है। क्योंकि 14 फरवरी को महिला, पुरुष साथी को गिफ्ट देती है फिर मार्च में पुरुष, महिला को रिटर्न गिफ्ट देता है।

वैलेंटाइन डे

4 – इग्लैंड

इग्लैंड में वैलेंटाइन के दिन लड़कियां। तकिए के नीचे पांच तेज पत्ते रखती हैं। जिससे उस लड़की का पति सपने में आए।

वैलेंटाइन डे

5 – डेनमार्क

डेनमार्क में पुरुष, महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे जोकिंग लेटरक कहा जाता है। इससे महिलाओं को नाम का अंदेशा लगाना होता है। जो महिला पहचान जाती हैं, उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।

वैलेंटाइन डे

6 – ब्राजील

ब्राजील में भारत की तरह ही वैलेंटाइन डे पर चॉकलेट देने की परंपरा है। मगर यहां वैलेंटाइन डे 12 जून को मनाया जाता है। ब्राजील में लोग सेंट एंथोनी डे के रुप में मनाते हैं।

वैलेंटाइन डे

7 – भारत

देश में यह त्योहार एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाता है। और एक हफ्ते के अंत यानि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन लड़का-लड़की प्रेजेंट देकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन डे

8 – दक्षिण अफ्रीका

इस देश में महिलाएं, अपने प्रेमी का नाम शरीर में लिखवाती हैं। जो उनके प्यार को इज़हार करने का अलग तरीका है।

वैलेंटाइन डे

9 – फिलिपीन्स

फिलिपीन्स में लोग सार्वजनिक स्थानों में एकत्र होकर सामूहिक विवाह करते हैं। व कई लोग इसे वैडिंग डे भी कहते हैं।

वैलेंटाइन डे

10 – अमेरिका

अमेरिका में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दुसरे को फ्लावर, गिफ्ट व अन्य तौहफा देकर प्यार का इज़हार करते हैं।

वैलेंटाइन डे

इस तरह 14 फरवरी को अलग-अलग देश में, भिन्न रूपों में सेलिब्रेट किया जाता है। जो इस दिन अधिक खुबसूरत बनाते हैं ।