विशेष

जानवरों की वजह से एक महिला फ्लाइट में हुई हैवानियत की शिकार !

मुस्लिमों के साथ भेदभाव – मुस्लिमों को लेकर अमेरिका की पॉलिसी हमेशा ही विवादों का कारण रही है।

इतिहास में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने पर अमेरिका की फजीहत कराई। इसके बावजूद अमेरिका में ऐसी कई घटनाएं आज भी होती है।

अमेरिका में एक जानवर को इंसान से ज्यादा महत्व दिया जाता है। अमेरिका की पुलिस ने एक गर्भवति महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया जो किसी हैवानियत से कम नहीं थी। पुलिस की इस हरकत से इंसानियत शर्मशार हो गई।

एक मुस्लिम महिला लॉस एंजेलिस जाने के लिए बाल्टीमूर से फ्लाइट पर चढ़ी। जब वो फ्लाइट में बैठी तो उसने इस फ्लाइट में दो कुत्तों को देखा जिसके बाद उसने एयर होस्टेस से कुत्तों से एलर्जी होने की बात कही। इतना सुनते ही एयर होस्टेस ने महिला को फ्लाइट से उतर जाने को कहा। क्योंकि कुत्ते को नहीं उतारा जाएगा जिसे उससे दिक्कत है वह उतर सकता है। जब महिला ने उतरने से मना कर दिया तो एयर हस्टेस ने पुलिस को बुलाकर उसे घसीट कर उतरवा दिया।

एनिटा डोल्टजाय नाम की यह मुस्लिम महिला प्रेंगनेंट थी। प्रेंगनेंट महिला के साथ ऐसी हरकत करने की वीडियो वायरल होने के बाद से ही एयरलाइन की इस हरकत की खुलकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

महिला की माने तो मुस्लिम होने के कारण मुस्लिमों के साथ भेदभाव के कारण उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है। पुलिस ने उन्हें उतारा ही नहीं बल्कि नस्लभेद के भद्दे कमेंट भी किए।

यह कोई पहली घटना नहीं। अमेरिकी एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के किंग खान भी मुस्लिम होने के कारण परेशान कर चुकी है। इसपर उन्होंने ‘माइ नेम इज खान’ फिल्म भी बनाई।

एक रिसर्च के अनुसार हर पांच में से चार मुस्लिमों के साथ अमेरिकी एयरपोर्ट पर भेदभाव की घटना होती रहती है। लेकिन यहां सिर्फ किसी धर्म की बात नहीं थी। एक बेबस गर्भवति महिला थी। दो कुत्तों की वजह से गर्भवति महिला के साथ ऐसा बर्ताव किस इंसानियत को दर्शाता है यह तो अमेरिका ही बता सकता है या फिर वहां की एयरलाइंस कम्पनी।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago