ENG | HINDI

इन क्रिकेटरों ने आलोचकों को करारा जवाब देकर करा दिया चुप

msdhoni

महेंद्र सिंह धोनी-

2015 विश्‍व कप के बाद से धोनी की कप्‍तानी और बल्‍लेबाजी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। धोनी ने पिछले आठ महीनों में 32.17 की औसत से रन जुटाए हैं जो उनके बेस्‍ट फिनिशर की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। धोनी ने अपना बल्‍लेबाजी क्रम भी बीच-बीच में बदला, लेकिन इसका कोई असर उनकी बल्‍लेबाजी में नहीं दिखा। साथ ही साथ विराट कोहली के उदय के कारण धोनी पर कप्‍तानी छोड़ने का दबाव भी बनता गया। मगर इन सबको नजरअंदाज करते हुए कैप्‍टन कूल ने इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम पर 92 रन की नाबाद कप्‍तानी पारी खेली और फिर अपनी चतुर कप्‍तानी के बल पर 22 रन से मैच जीतकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

dhoni

धोनी को टीम से बाहर करने की बात पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजित आगरकर और मोहम्‍मद अजहरूद्दीन ने की।

हालांकि धोनी ने इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम पर शानदार प्रदर्शन करके सभी आलोचनाओं को करारा जवाब दिया है। वापसी करने के सबसे बड़े उदाहरण सौरव गांगुली ने भी लोगों से धोनी का समर्थन करने की अपील की है।

हमने सोचा कि धोनी के अलावा विश्‍व के उन क्रिकेटरों के बारे में बताया जाए जिन्‍होंने विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भी हार नहीं मानी और टीम में अपनी अलग पहचान बनाई।

1 2 3 4 5 6