बॉलीवुड

क्रिकेट में सट्टेबाजी करने वाले भाई अरबाज को लेकर पहली बार सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

क्रिकेट में सट्टेबाजी – सट्टेबाजी का खेल और इसे खेलना जैसे हर किसी के लिए नॉर्मल हो गया है।

इसी मामले में बॉलीवुड के सम्माननीय एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान के ऊपर भी आईपीएल 2018 मेंसट्टेबाजी के आरोप लगे थे।

इस सट्टेबाजी भरे संगीन मामले को लेकर पुरे देश में जबरदस्त हंगामा भी हुआ था लेकिन उस लम्बे वक्त से लेकर अभी तक क्रिकेट में सट्टेबाजी मामले में अरबाजखान के भाई और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस मामले पर कुछ भी नहीं बोला।

लेकिन हाल ही में सलमान ने क्रिकेट में सट्टेबाजी को लेकर बोला है।

किसी भी चीज की गांरटी नहीं होती

बता दें कि सलमान खान ने फिल्मफेयर से बात करते हुए बोला,”किसी भी चीज की गांरटी नहीं होती, आपको टॉप पर रहने के लिए आगे बढ़ते रहना भी जरुरी है और यह किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि दूसरे कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी होता है। अगर आप परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको भी अपनी फिल्म के लिए प्रमोशन करना ही होता है और अगर आप किसी रोमांटिक फिल्म  की शूटिंग कर रहे हैं तो आपको एक्ट्रेस के साथ रोमांस भरा सीन फिल्माना ही पड़ेगा.”

कोई फर्क ही नहीं पड़ता

इसके आगे भाई कहते है कि एक्टिंग या किसी काम को करते वक्त इससे कोई मतलब नहीं रहता कि आप कितना दुखी हो या परेशान हो।हालांकि, जो लोग आपको दूसरी तरफबैठ कर ताक रहे होते हैं वो कहते हैं कि इसको तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता।लेकिन वो लोग यह बात नहीं समझते कि ये मेरी जॉब है।

मैं कितना परेशान हूं इस चीज़ का फर्क नापड़ते हुए भी मुझे अपना काम करना ही होगा.”

धमाकेदार उदाहरण 

इसी बात के साथ सलमान खान ने एक धमाकेदार उदाहरण पेश करते हुए कहा,”जब मेरे भाई अरबाज ने आईपीएल में सट्टेबाजी का फरमान जारी किया था उस वक्त मुझे अपनीफिल्म ‘रेस 3’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना था। जो लोग आपको इन टीवियों पर देख रहे हैं वो वहां मनोरंजन के लिए हैं। आप किसी भी फिल्म के प्रमोशन के वक्त परेशान नहींदिख सकते हैं।  भले ही आप अपने अंदर से कितने भी परेशान क्यों ना हो.”

अरबाज़ का मलाइका अरोरा के साथ रिस्ता टूटना

आपको बता दें कि एक्टर अरबाज ने आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप के बाद इसमें शामिल होने की बात मान ली थी और कहा था कि यह उनका शौक है।

दोस्तों आपकी जानकारीके लिए बता दें कि अरबाज़ का मलाइका अरोरा के साथ रिस्ता टूटना इसी शौक का एक भयंकर उदाहरण था। इसके साथ ही अरबाज ने बुकी सोनू जालान से संबंध होने की बात भी काबुल कर थी।

गौरतलब है कि अरबाज खान  को क्रिकेट में सट्टेबाजी में 2.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त नुकसान भी हुआ था।

Yash Pal

Share
Published by
Yash Pal

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago