विदेश

दुनिया के इन देशों में सब से ज़्यादा रेप होते हैं! कमाल ही है साहब!

हमारे समाज की एक अजीब विडंबना है| रेप जैसा घिनौना कुकर्म करने वाले मर्दों को कोई कुछ नहीं कहता लेकिन रेप की पीड़ित महिलाओं पर सब ऊँगली उठाते हैं| इतना ज़्यादा बेइज़्ज़त किया जाता है कि महिलाएँ अपने ख़िलाफ़ हुए इस अपराध की पुलिस कंप्लेंट भी नहीं करवा पातीं! बुरी खबर ये है कि ये हाल दुनिया के हर देश का है, कहीं ज़्यादा, कहीं कम!

आपको बताना चाहूँगा दुनिया के कुछ ऐसे देश जहाँ रेप की घटनाएँ सबसे ज़्यादा होती हैं:

10) डेनमार्क और फ़िनलैंड

यूरोप के ये दो देश ऐसे हैं जहाँ रेप की घटनाएँ दिल दहला देंगी! एक स्टडी के अनुसार, फ़िनलैंड में सर्वे में भाग लेनी वाली 47% महिलाओं ने कहा कि उन्होंने फ़िज़िकल और सेक्शुअल एब्यूज़ सहा है जबकि डेनमार्क में ऐसा 52% महिलाओं ने कहा!

9) ज़िम्बाब्वे

आंकड़ों के अनुसार ज़िम्बाब्वे में हर 90 मिनट में एक महिला का रेप होता है! सबसे दुःख की बात ये है कि यहाँ छोटी-छोटी बच्चियाँ भी सुरक्षित नहीं हैं और इस साल के पहले तीन महीनों में ही चाइल्ड-रेप के 780 मामले सामने आये, तकरीबन सभी रेप केसेस के 50%!

8) ऑस्ट्रेलिया

सुनने में लगता है कि ऑस्ट्रेलिया एक सुरक्षित देश है लेकिन महिलाओं से पूछिए तो वहाँ भी रेप की दर कुछ कम नहीं है! आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 6 में से 1 औरत रेप की विक्टिम है!

7) कैनेडा

ये दुनिया का आठवाँ रेप-प्रताड़ित देश है जहाँ 4 में से 1 महिला अपने जीवन-काल में रेप जैसे घिनौने कुकर्म का शिकार बनती है! दिल दहला देने वाली बात ये है कि 80% केसेस में रेपिस्ट, जानकार ही होता है!

6) न्यू ज़ीलैंड

ये भी एक सुरक्षित माना जाने वाला देश है लेकिन यहाँ भी महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं! हर दो घंटों में सेक्शुअल उत्पीड़न की घटनाएँ होती हैं और 16 साल की उम्र से पहले ही 3 में से 1 लड़की सेक्शुअल असॉल्ट का शिकार बनती है!

5) इंडिया

हमारे देश के बारे में आप क्या नहीं जानते? हर 20 मिनट में यहाँ एक रेप होता है और 3 में से 1 विक्टिम 18 साल से कम उम्र की है और 10 में से 1 विक्टिम 14 साल से भी कम उम्र की! घिन्न आती है ना ये जानकार?

4) इंग्लैंड और वेल्स

पश्चिमी सभ्यता का झंडा लहराने वाले ये देश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभी भी बहुत पीछे हैं! आंकड़ों के अनुसार यहाँ रोज़ 230 केस दर्ज होते हैं रेप के यानी सालाना क़रीब 85000!

3) अमरीका

जी हाँ, अमरीका में भी रेप की घटनाओं की दर आकाश छू रही है! 3 में से 1 महिला रेप की विक्टिम बनती ही है और हर 107 सेकंड में रेप का एक केस दर्ज होता है! और सिर्फ़ खुले में ही नहीं, जेल की दीवारों के बीच भी ये घटनाएँ रुकती नहीं हैं!

2) स्वीडन

ये दुनिया का दूसरे नंबर का और यूरोप का पहले नंबर का देश है जहाँ महिलाओं को रेप का सामना करना पड़ता है! 4 में से 1 स्वीडिश महिला रेप की विक्टिम है!

1) साउथ अफ़्रीका

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में आता है ये देश जहाँ बात महिलाओं की सुरक्षा की हो! हर साल क़रीब 5 लाख रेप के केस सामने आते हैं और ये तब, जब 9 में से केवल 1 ही रेप का केस पुलिस में दर्ज करवाया जाता है!

ये आंकड़े, ये नंबर दिल दहला देते हैं! और ये हाल तब है जब अधिकतर मामले समाज के डर से सामने ही नहीं आते! ज़रुरत है मर्दों को पढ़ाने की, एहसास करवाने की कि महिलाएँ कोई सेक्शुअल खिलौना नहीं हैं इस्तेमाल करने के लिए! आईये मिलकर कोशिश करें इस दुनिया को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

इन 5 वजहों से हर लड़की सोचती है काश मैं लड़का होती !

जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती - आज के इस आधुनिक समय में…

5 years ago

अरबपतियों की बेटियाँ जीती है ऐसी लाइफ !

अरबपतियों की बेटियों की लाइफ स्टाइल - अरबपतियों की बेटियां अपने ग्लैमयस लाइफ स्टाइल के…

5 years ago

इन 10 चुनींदा स्ट्रीट फूड्स को देखकर पक्का आपके मुंह में आ जाएगा पानी !

लाजवाब स्ट्रीट फूड्स - जायकेदार व चटपटा खाना खाना और सैर-सपाटा करना भला किसे पसंद…

5 years ago

गर्मी के मौसम में ये है भारत के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस !

भारत के पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस - बस गर्मी की छुट्टियाँ आते ही लोगों का घूमने-फिरने…

5 years ago

चीन में पढ़ाई करना चाहते हैं तो करें ये काम

विदेशों में पढ़ाई करने के मामले में चीन का नाम भी टॉप देशों में आता…

5 years ago

बॉलीवुड के ये सितारे जब बन गए अपने पड़ोसियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत !

सितारे जो पड़ोसियों के लिए बने मुसीबत - बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो…

5 years ago