ENG | HINDI

यह है बॉलीवुड की सबसे विवादित फिल्में !

बॉलीवुड की विवादित फिल्में – बॉलीवुड विश्वभर में सबसे बड़ा फिल्म उद्योग है।

यहां हर साल लगभग हजार से भी अधिक फिल्में बनती है। इन फिल्मों में कुछ हिट होती है तो कुछ फ्लॉप, वहीं कुछ ऐसी भी होती है जो अपना काम चला जाती है। इन सब के बावजूद बहुत सी ऐसी भी फिल्में है जो बनती तो हैं पर किसी न किसी कारण हम उसे देख नहीं पाते। ऐसी फिल्मों पर सेंसर बोर्ड प्रतिबंध लगा देता है। इन प्रतिबंधित फिल्मों के पीछे कई कारण होता है। अश्लील भाषा, अश्लील दृश्यों के अलावा कई फिल्में धार्मिक कारणों, लिंग भेदभाव जैसे कई और भी कारण यह विवादों में फंस जाती है।

बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो अपने समय में सबसे ज्यादा विवादित रहा। इनमें से कुछ फिल्में अब भी बैन है कुछ को बड़ी मशक्कत के बाद रिलीज हो पाई।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में –

1 – बैंडेट क्वीन

विवादित फिल्मों की बॉलीवुड में जब भी बात होगी सबसे पहला नाम बैंडेट क्वीन का ही आएगा। फूलन देवी की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को शुरुआती दौर में बैन कर दिया गया है। हिंसात्मक और अश्लील भाषा को कारण बताया गया। फूलन देवी भारत का एक ऐसा नाम हैं जिस बच्चा बच्चा परिचित है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड के अलावा इस फिल्म के कंटेंट की शिकायक खुद फूलन देवी ने भी किया था।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

2 – फायर

1996 में बनी दीपा मेहता की फिल्म फायर को विवादों के बाद सेंसर बोर्ड को बैन करना पड़ा। इस फिल्म की कहानी एक हिंदू परिवार की दो सिस्टर-इन-लॉ की है। इसमें दोनों को लैसबियन दिखाया गया है। यही कारण है कि इस फिल्म का शिव सेना जैसे हिंदू संगठनों ने विरोध किया जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

3 – कामसूत्राए टेल ऑफ लव

1996 में मीरा नायर की फिल्म कामसूत्रा को इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि इसमें ज्यादा खुलापन था। इस देश के जनता की भावनाओं के विपरित समझ इसे बैन कर दिया गया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

4 – उर्फ प्रोफेसर

निखिल आडवाणी की फिल्म को अश्लील भाषा के कारण बैन कर दिया गया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

5 – पिंक मिरर

भारत जैसे देश में समलैंगिकता का मुद्दा सदैव ही संवेदशील रहा है। इसी पर आधारित वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म पिंक मिरर को बैन कर दिया गया। पश्चिमी देशों की तरह भी अब भारत में समलैंगिक लोग खुल कर सामने आ रहे हैं लेकिन फिल्म जब बनकर तैयार हुई तब ऐसा दौर नहीं था।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

6 – पांच

वर्ष 1997 में हुए जोशी-अभयंकर मडर केस पर आधारित फिल्म पांच को बैन कर दिया गया। इस फिल्म में ज्यादा हिंसात्मक दृश्य, अश्लील भाषा और ड्रग्स को बढ़ावा देता पाया गया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

7 – परजानिया

गुजरात दंगे पर आधारित फिल्म परजानिया को गुजरात में बैन कर दिया गया। इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने सराहा भी तो कुछ ने आलोचना भी किया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

8 – वाटर

फिल्म वाटर में विधवा महिलाओं के जीवन से जुड़ी स्याह दुनिया को दिखाया गया है। इस फिल्म को अकादमी अवार्ड 2007 के लिए नोमिनेट भी किया गया। लेकिन विवादों में आने कारण इसे बैन कर दिया गया।

बॉलीवुड की विवादित फिल्में

ये है बॉलीवुड की विवादित फिल्में – ऐसी ही न जानी कितनी फिल्में है जिसे बैन कर दिया गया। कुछ ऐसी भी फिल्में हुई जिसे भारत से बाहर लोगों ने खूब सराहा लेकिन इसके बावजूद समाज की रीढ़ पर चोट करती इन फिल्मों के रिलीज होने पर ही सेंसर बोर्ड ने चोट कर दिया। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्मों को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।