ENG | HINDI

इन पांच क्लब में बॉलीवुड स्टार्स चाहते हैं पार्टी करना !

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है  – बॉलीवुड स्टार घड़ी की सूई की तरह काम करते हैं।

उनकी दिनचर्या में फिल्मों की शूटिंग, उसके प्रमोशन और पार्टी शामिल होती है।

लेकिन जब उनकी निजी लाइफ में काम से थोड़ा समय निकलता है तो वो अपनी पार्टी कुछ अलग ही अंदाज में करते हैं। यही कारण है कि वो लोग वैसे तो पार्टियों में कभी भी कहीं भी चले जाए लेकिन अपनी पार्टियां कुछ पसंदीदा जगहों पर ही करना चाहते है।

आज हम आपको ऐसे ही पांच क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है  – शाम अपने दोस्तों के नाम करना चाहते हैं –

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है 

1 – रॉयल्टी क्लब-

रॉयल्टी क्लब बांद्रा, मुम्बई में स्थित है। इसकी मालिक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी है। यह क्लब यूरोपियन अंदाज़ में बना हुआ है। इस क्लब की सबसे खास बात इसकी सजावट है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। बॉलीवुड स्लैब यहां हमेशा पार्टियां करते हैं। यह क्लब पूरी तरह से वीवीआईपी लोगों के लिए है। यहां प्राईवेट पार्टियों के लिए भी अलग से व्यवस्था है।

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

2 – एक्सो, द सेंट रेजिस-

एक्सो बॉलीवुड स्लैब में बहुत प्रचलित है। यह 37वें मंजिल पर स्थित है। इस क्लब को अवार्ड भी मिल चुका है। यह अपने डेकोरेशन के साथ साथ परफेक्ट म्यूजिक, पॉपुलर डीजे के कारण भी पंसद किया जाता है। इस क्लब से पार्टी के साथ साथ शहर के बेहतरीन नजारा देखने का भी लुफ्त लिया जा सकता है। ज्यादातर बॉलीवुड स्लैब यहां अपना बर्थडे पार्टी रखते हैं।

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

3 – द कार्नर हाउस-

द कार्नर हाउस ने अपनी जगह बॉलीवुड स्लैब के दिलों के कार्नर में बनाया हुआ है। सलमान खान, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार यहां पार्टी करना पसंद करत हैं। यह अपनी खाने के लिए ज्यादा प्रचलित है। यह जगह तब भी सुर्खियां बनी थी जब यहां रणवीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने दीपिका की मौजूदगी में एक साथ डांस किया था।

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

4 – ट्राइस्ट-

मुम्बई स्थित यह क्लब अपने ग्राहकों को पर्सलन टेबल देता है। जहां अल्ट्रा वीआईपी सुविधाएं होती है। यहां स्लैब को अपने बाउंसरों को ले जाने की सुविधा होती है। विराट कोहली, सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार यहां अपना बर्थडे सैलिब्रेट कर चुके हैं।

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

5 – चाईना हाउस, ग्रांड हयात-

यह क्लब भी किसी से कम नहीं है। बॉलीवुड स्लैब यहां पार्टियों का आनन्द उठाते हैं।

क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है

ये है क्लब जहाँ बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करते है – बॉलीवुड स्लैब अपने काम से थोड़ा समय निकालकर ऐसी जगह अपने दोस्तों के साथ समय बीताना चाहते हैं। यह सभी क्लबों में बॉलीवुड स्टार अपने अनेक यादगार पलों को जीते हैं।