जीवन शैली

नाक के बाल काटने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर

नाक के बाल – मानव शरीर बड़ा दिलचस्‍प और अजीब है।

हमारे शरीर में कई ऐसी क्रियाएं होती हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन्‍हीं में से एक है शरीर पर बालों का उगना। शरीर के हर अंग पर बाल अलग-अलग तरह से उगते हैं। किसी अंगर पर ज्‍यादा बाल आते हैं तो किसी पर बहुत कम। हैरानी की बात है कि एक बार बाल काटने पर वो कुछ ही दिनों में दोबारा बढ़ जाते हैं।

शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल सभी को बुरे लगते हैं। कुछ लोग कैंची से इन अनचाहे बालों को हटा देते हैं। कई लोगों के नाक के बाल भी बहुत बुरे लगते हैं और इसलिए वो कैंची की मदद से नाक के बालों को काट दिया करते हैं लेकिन आपको बता दें कि आपका ऐसा करना बिलकुल गलत होता है।

आज इस लेख के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं नाक के बाल काटने के नुकसानों के बारे में…

नाक के बाल

कुछ लोगों को नाक के बाल इतने गंदे और भद्दे लगते हैं कि वो कैंची से बाल काट देते हैं या फिर हाथ से उखाड़ लेते हैं। आपका ऐसा करना आपके लिए बहुत नुकसानकारी होता है। ऐसा करने से आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि हमारी सेहत के लिए नाक के बाल बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। नाक के बालों से हमें कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी मिलते हैं।

सफाई के लिए जरूरी हैं बाल

सांस लेने के दौरान बाहर से धूल-मिट्टी के कण भी नाक में प्रवेश कर जाते हैं। ये कण नाक के बालों में फंसकर जमने लगते हैं। इस प्रक्रिया से हम कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं। अगर आप यही नाक के बाल काट लेंगें तो बाहर की हवा के साथ धूल-मिट्टी के कण भी आपके शरीर में प्रवेश कर जाएंगें। नाक के ज़रिए हवा में घुले विषैले पदार्थ भी शरीर में घुस जाते हैं। यही कारण है नाक के बाल नहीं काटने चाहिए।

नाक साफ करने के टिप्‍स

  • अपने घर में ज्‍यादा धूल-मिट्टी को पनपने ना दें।
  • रोज़ घर की सफाई करें।
  • हीट और मॉइश्‍चर से भी नाक की सफाई की जा सकती है। सप्‍ताह में दो बार गर्म पानी की भाप लें। इससे नाक की सफाई आसानी से हो जाती है।
  • अगर आप बहुत ठंडे या शुष्‍क वातावरणे में रहते हैं तो नाक की सफाई के लिए आप ह्यूमिडिफाइर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • नाक की सफाई और सेहत के लिए धूम्रपान ना करें।
  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। इससे भी नाक को साफ रखने में बहुत मदद मिलती है।
  • नाक को साफ रखने में यूकेलिप्‍टस ऑयल भी काम आता है। रात को सोने से पहले इस तेल को छाती पर लगाएं या गर्म पानी में इस तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लें। इससे नाक साफ रहेगी और उसमें गंदगी नहीं पनपेगी।

नाक के बाल – इन बातों का ध्‍यान रखकर आप अपनी नाक को साफ रख सकते हैं और नाक साफ रहेगी तो आप कई तरह की बीमारियों से बच पाएंगें।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago