ENG | HINDI

चीकू शेक पिएं और सेहत बनाये !

चीकू शेक

चीकू, गुणों का खजाना होता है। इसे खाने से कईं फायदे होते हैं। चीकू का शेक बनाकर उसका सेवन करना भी लाभकारी होता है। आप भले ही चीक या चीकू शेक का सेवन इसके टेस्ट के लिए करते हो लेकिन इसमें मौजूद गुण भी कमाल के होते हैं।

चीकू शेक में विटामिन ए, विटामिन सी, ऊर्जा और एंटी- ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कईं प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं। चीकू को वैज्ञानिक भाषा में ‘मेनिलकारा जेपोता’ कहा जाता है।

सुबह के वक्त ब्रेकफास्ट के साथ आप इस शेक को पी सकते हैं, ये ना केवल टेस्टी बल्कि हैल्दी भी होता है। बता दें कि चीकू हमारी स्किन को हैल्दी रखने और निखारने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चीकू के टुकड़ों को काटकर दूध के साथ मिक्सर में डालकर ब्लेड कर ले और फिर इसका लुत्फ उठाएं।

आइए आपको बताते हैं कि चीकू शेक पीने से क्या फायदे होते हैं।

चीकू शेक

1- बॉडी को एनर्जी देता है- चीकू शेक में फ्रक्टोज़ और सुक्रोज़ जैसे नैचुरल शुगर मौजूद होते है। इसे पीने से बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। अगर आप थका हुआ या फिर कमज़ोरी महसूस कर रहे हैं तो ये शेक आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

चीकू शेक

2- इम्यूनिटी बढ़ाता है- चीकू शेक पीने से बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। चीकू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है और हमारे शरीर को रोगों से बचाता है। अगर आप बार-बार बीमार हो जाते हैं तो चीकू शेक आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा। ये अनेक तरह के वायरस और बैक्टीरिया को हमारे शरीर से दूर रखता है।

चीकू शेक

3- हड्डियों को करता है मज़बूत- चीकू में कैल्शियम और फास्फोरस काफी मात्रा में होता है इसलिए इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

चीकू शेक

4- आंखों के स्वास्थ्य के लिए है बेहतर विकल्प- चीकू विटामिन ए का बढ़िया स्त्रोत है और इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से चीकू शेक का सेवन करते रहने से दृष्टि बेहतर होती है।

चीकू शेक

5- पाचन को करता है दुरुस्त- अगर आपको अपच, गैस और पेट में जलन की समस्या रहती है तो चीकू शेक का रोज़ाना सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले सोल्यूबल डाइटरी फाइबर पाचन को दुरुस्त करते हैं।

6- शरीर की सूजन को करता है दूर- चीकू में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जिनकी वजह से शरीर की सूजन दूर होती है। अगर आपके किसी शरीर के किसी भाग में किसी कारण से सूजन आ गई है तो चीकू शेक इसे दूर कर सकता है।

7- त्वचा के लिए फायदेमंद- चीकू या चीकू शेक के सेवन से त्वचा को निखार मिलता है और स्किन हैल्दी होती है।

चीकू शेक

चीकू एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर है इसका शेक कईं तरह की समस्याओं की दूर कर शरीर को हैल्दी रखता है। आप भी नाश्ते में टेस्टी चीकू शेक को शामिल कीजिए और इस स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।