यात्रा और खान-पान

इन गर्मियों में घूमने है जाना तो भारत की इन 10 सस्ती जगहों को ना भुलाना

गर्मियों में घूमने की सस्ती जगहें – भारत में आपके बजट में फिट होने वाली ऐसी कई जगहें हैं जहां आप खूब मस्‍ती कर सकते हैं।

अगर आपका बजट ज्‍यादा नहीं है तो आप भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। खूबसूरती और रोमांस के मामले में ये भारतीय जगहें किसी से कम नहीं हैं।

गर्मियों में घूमने की सस्ती जगहें –

1 – गोवा

भारत के टूरिस्‍ट स्‍पॉट में सबसे पहले गोवा का नाम आता है। गोवा अपने मनमोहक समुद्रतटों के लिए मशहूर है। गोवा के बीच और यहां की मस्‍ती पर्यटकों को खूब आ‍कर्षित करती है। गोवा में आपको किसी विदेशी बीच जैसा ही अहसास होगा बस फर्क सिर्फ इतना होगा कि गोवा आप विदेशों के मुकाबले बहुत कम बजट में घूम सकते हैं।

2 – दार्जीलिंग

खूबसूरत पहाड़ों से घिरा दार्जीलिंग आपको दीवाना बना सकता है। पश्चिम बंगाल राज्‍य के उत्तरी दिशा में ये खूबसूरत शहर बसा हुआ है। दार्जीलिंग की मनोरम प्रकृति और ठंडे वातावरण के कारण बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।

3 – शिमला

शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां कई लोग हनीमून मनाने भी आते हैं। भारत में शिमता सबसे ज्‍यादा अर्फोडेबल टूरिस्‍ट स्‍पॉट है। यहां पर आप पहाड़ों की खूबसूरत घटाओं के साथ-साथ बर्फ का मज़ा भी ले सकते हैं।

4 – मनाली

मनाली की खूबसूरती और पर्यटकों के बीच इस टूरिस्‍ट स्‍पॉट के बारे में क्‍या कहा जाए। पहाड़ों के बीच बसा मनाली शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल लाखों की संख्‍या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं।

5 – लद्दाख

लद्दाख की खूबसूरती देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। लद्दाख में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको अपनी सुंदरता से आश्‍चर्यचकित कर सकती हैं। लद्दाख काफी शांत और सुंदर जगह है। जुलाई के महीने में लद्दाख जाना बैस्‍ट रहता है क्‍योंकि तब तक यहां काफी बर्फ पिघल चुकी होती है।

6 – सिक्किम

खूबसूरत शहर सिक्‍किम हिमालय की गोद में बसा है। यहां पर आपको प्रकृति का रहस्‍यमयी सौंदर्य और आकर्षण देखने को मिलता है। प्रकृतिप्रेमियों के लिए सिक्किम सबसे बैस्‍ट ऑप्‍शन है। सिक्क्मि में आपको बौद्ध धर्म को जानने का भी मौका मिलेगा।

7 – कश्‍मीर

कश्‍मीर को तो धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। अगर आप शहरी भागदौड़ से थक गए हैं तो कश्‍मीर की खूबसूरती आपके मन को शांति देगी। कश्‍मीर की खूबसूरती बेमिसाल है। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंची-ऊंची पहाडियां, घाटियों के बीच बहती झीलें पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।

8 – अंडमान एंड निकोबार

थाईलैंड जैसा मज़ा भारत में ही लेना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार घूमने जा सकते हैं। ये जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समुद्रतटों के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। यहां पर आप वॉटर स्‍पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं। यहां आकर पर्यटकों को एक असीम शांति का अनुभव होता है।

9 – औली

औली इतना खूबसूरत है कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। उत्तराखंड का ये फेमस स्‍पॉट गर्मी और शोरगुल से दूर आपके मन को शांति देता है। ऊंचे-ऊंचे सफेद चमकीले पहाड़ों पर धुंध में लिपटे बादल, मीलों तक जमी बर्फ के प्राकृतिक नज़ारे पर्यटकों के मन को लुभाते हैं।

10 – रानीखेत

उत्तराखंड के अल्‍मोड़ा में स्थित हिल स्‍टेशन रानीखेत एक छोटा-सा शहर है। इस शहर का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्‍ते, देवदार और पाईन के लबे पेड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कहते हैं कि जिसने रानीखेत को नहीं देखा उसने भारत को नहीं देखा। तो अगर आप भारतवासी हैं तो एक बार इस खूबसूरत जगह को जरूर देखें।

ये है गर्मियों में घूमने की सस्ती जगहें – भारत की इन 10 खूबसूरत जगहों को पर्यटक बेहद पसंद करते हैं। हर साल लाखों की संख्‍या में इन जगहों पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इन जगहों की सबसे खास बात ये है कि यहां पर आप अपने बजट में घूम सकते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago