इतिहास

चंगेज खान, तेमूर लंग और सिकंदर आखिर क्या समानता है, इन तीनो में?

“ इतिहास ”अगर इस चार अक्षर के शब्द पर ध्यान लगाया जाए तो करोड़ों तथ्य सामने आ जाते हैं।

आज हमारा जो भी भविष्य है वह हमारे भूतकाल यानी इतिहास की ही देन है। आज हम जो कुछ भी जानते हैं या मानते है उसमे इतिहास और हमारे पूर्वजों का बहुत बड़ा हाँथ रहा है। इसलिए इतिहास हमारे जीवन, हमारे अस्तित्व और हमारी पहचान का एक बहुत बड़ा अमुक हिस्सा है।

लेकिन इतिहास में एक राजा की शासन प्रणाली की बात करें तो यहाँ ऐसे सैकड़ों किस्से हुए है जिन्हें सुन कर रूह काँप जाती है। और इसका सीधा उत्तरदायित्व केवल राजा को जाता था। लोकतंत्र ना होने कि वजह से केवल राजा ही अपने राज्य का कर्ता-धर्ता होता था, इसलिए वह अपनी समझ और अपनी बुद्धि के अनुसार ही प्रजापर शासन करने का तरीका ढूंढता था। वैसे अधिकतम भारतीय राजा अपनी जनता को महत्व देते थे। लेकिन इतिहास में ऐसे सैकड़ों शासक हुए है, जिनकी शासन प्रणाली जनता के हितों के विपरीत थी। उनके लिए शासन का मतलब था कि जनता पर हुकूमत करना और अय्याशी करना। इन राजाओं को अपने राज्य की सीमा विस्तार का लालच ही रहता था और इनमें सबसे ज्यादा जो क्रूर राजा हुए उनमे विदेशी सुल्तानों की तादाद सबसे ज्यादा रही है।

ऐसे ही कुछ क्रूर राजाओं के नाम है- सिकंदर, तैमूरलंग, चंगेज खान, महमूद गजनबी, मोहम्मद गौरी इत्यादि।

अगर इन राजाओं का इतिहास उठा कर देखा जाए तो ये विदेशी राजा क्रूरता की हदे पार कर जाते हैं। इन राजाओं के लिए नरसंहार करना इनके मनोरंजन का साधन था। इनके लिए कुछ सबसे महत्वपूर्ण था तो केवल अपने राज्य का विस्तार करना। फिर चाहे कितना ही बल का प्रयोग करना पड़े।

इन शासकों की पैशाचिक शासन प्रणाली को देखते हुए अगर इन शासकों की आपस में तुलना की जाए तो तेमूर लंग का नाम सबसे आगे आता है।

तेमूर लंग एक ऐसा शासक था जिसने भारत को बुरी तरह लूटा था। उसने हिन्दू, मुस्लिम सभी का सामूहिक क़त्ल करवाया था। अतः इस शासक की बर्बरता सबसे अधिक रही है।कहा जाता है कि उसने एक साथ 1 लाख लोगों का क़त्ल करवा दिया था।

इस श्रेणी में दूसरा नाम आता है, समरकंद के शासक चंगेज खान का। चंगेजखान एक क्रूर शासक था, उसने अपने जीवन में कई सारे युद्ध किये और बड़ी क्रूरता से उन जीते हुए नगरों के राजाओं को मार कर उन नगरों को लूटा भी। चंगेज खान को लेकर इतिहास कारों का कहना है कि वह भारत पर आक्रमण करने ही वाला था लेकिन प्राकृतिक असहजता के कारण वह बिना कुछ किया भारत से लौट गया। जिससे भारत एक भयंकर लूट-पाट से बच गया।

इन लिस्ट में सिकंदर का नाम भी शामिल है। सिकंदर एक बहुत ही महत्वकांक्षा रखने वाला राजा था। उसने भी अपने जीवन में बहुत सारे युद्ध किये। सिकंदर को लेकर कहा जाता है कि उसने अपने जीवन काल में जितने भी युद्ध किये अधिकतर लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

अतः कहा जा सकता है कि भारत ने भयंकर हमले झेले है और इसके साथ भारत का इतिहास भी बहुत सारे उतार-चढाव से गुजरा है।

Kuldeep Dwivedi

Share
Published by
Kuldeep Dwivedi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago