धर्म और भाग्य

चंद्र दोष से पीडित लोगों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियाँ !

चंद्र दोष – ज्‍योतिषशास्‍त्र में चंद्रमा को मन का प्रतीक बताया गया है। आपका मन और स्‍वभाव कैसा है, ये काफी हद तक आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर करता है। जैसे कि कुछ लोगों को बेवजह बहुत डर लगता है या उनका मन बेचैन रहता है तो इसका कारण उनकी कुंडली में कमज़ोर चंद्रमा की स्थिति हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर अगर कोई व्‍यक्‍ति मन से मजबूत है, आत्‍मविश्‍वासी और मन से संतुलित है तो इसका मतलब है कि उस जातक की कुंडली में चंद्रमा शुभ फल दे रहा है।

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा से संबंधित किसी भी तरह का दोष है या आपको चंद्रमा से संबंधित क्षेत्रों में अशुभ फल मिल रहे हैं तो आपको सफेद रंग पहनने और सफेद रंग की वस्‍तुओं विशेष रूप से सफेद रंग के खाद्यों का दान करना चाहिए। आपको ये दान सोमवार के दिन करना चाहिए क्‍योंकि सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है।

इसके साथ ही चंद्रमा का शुभ फल प्राप्‍त करने और उसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आप उससे संबंधित रत्‍न मोती को भी सिद्ध करवारकर पहन सकते हैं।

कमज़ोर चंद्रमा का प्रभाव

अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर है तो उस व्‍यक्‍ति को मानसिक परेशानियां रहती हैं। वह तनाव और मानसिक असंतुलन से घिरा रहता है। ऐसी परिस्थिति से बचने और इससे निपटने के लिए चंद्रमा से पीडित जातक को सफेद रंग की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। सफेद रंग की इन वस्‍तुओं में दूध का दान विशेष होता है।

चलिए अब जानते हैं कि ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार कुंडली में बैठे अशुभ चंद्रमा को शांत करने के लिए क्‍या उपाय करने चाहिए।

चंद्रमा की शांति के उपाय

– अगर कोई भी जातक चंद्रमा के अशुभ प्रभाव की वजह से परेशान है तो उसे कभी भी उपहार में सफेद रंग की वस्‍तुएं लेनी नहीं चाहिए। इसकी बजाय आपको चांदी की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

– चंद्र दोष से पीडित जातक को दूध या दूध से बनी चीज़ों का दान करते रहना चाहिए। आप यह दान किसी गरीब या ब्राह्मण व्‍यक्‍ति को दे सकते हैं।

– चंद्रमा से पीडित जातक को सोमवार के दिन दूध का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार के दिन किसी भी सफेद खाद्य का सेवन ना करें।

– अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आपको दान देते समय किसी और को वह नहीं दिखाना चाहिए और ना ही किसी को अपने दान के विषय में बताना चाहिए। किसी भी तरह से अपने दान का दिखावा ना करें वरना आपका दान निष्‍फल हो जाएगा।

– नारियल का सेवन करें और जितना हो सके सफेद रंग के वस्‍त्र ही पहनें। अपने घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे भी आपको फायदा होगा।

– चंद्र दोष से पीडित जातक को पारे के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से निश्‍चित ही आपको फायदा होगा लेकिन आपको ये पूजा रोज़ करनी है।

चंद्र दोष के कारण जातक का मन विचलित रहता है और उसके मन में एक अजीब सा डर बैठा रहता है। ज्‍योतिषीय उपायों की मदद से आप इस समस्‍या का निवारण कर सकते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago