बॉलीवुड

विश्व पर्यावरण दिवस : प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ एकजुट हुए सेलेब्स, अनोखे अंदाज में दिया मैसेज

5 मई को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस पर कई तरह की गहन चर्चाएं भी हुईं। इसके साथ ही कई स्थानों पर वृक्षारोपण, नदियों-नालों आदि की सफाई जैसे इवेंट्स भीदेखने को मिले। यह बिल्कुल सही है कि ये प्रयास हमारे प्रदूषण फैलाने की गति की तुलना में बहुत छोटे हैं और ये समुद्र में पानी की एक बूंद डालने की तरह है, लेकिन एक बात यह भी है कि इसी बहाने लोग कोशिश तो कर रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने पिछले दिनों  #BeatPlasticPollution नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। इस मूवमेंट की मदद से लोगों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक की जगह रीयूजेबल विकल्पों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कैंपेन के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वो प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ लें और अपने दोस्तों को टैग कर उन्हें चैलेंज करें।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज ने इस कैंपेन का हिस्सा बनते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। साथ ही आलिया भट्ट व अर्जुन कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स भी प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ लेते नजर आए।

आइए देखते हैं विश्व पर्यावरण दिवस पर क्या कह रहे हैं ये सितारें।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #1 – तनीषा मुखर्जी

काजोल की बहन और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें समुद्र से बहुत प्यार है। प्लास्टिक प्रदूषण को हराकर अपने समुद्र को बचाएं। हमें planet (ग्रह) का चुनाव करना चाहिए, प्लास्टिक का नहीं।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #2 – आलिया भट्ट

‘राजी’ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फैंस से अपील की है कि प्लास्टिक की जगह स्टील या कांच की बोतल का उपयोग करें। उन्होंने कुछ तथ्यात्मक जानकारी देते हुए कहा है कि मैं अपनी जिंदगी से प्लास्टिक को बाहर निकालने की ओर कदम बढ़ा रही हूं। उम्मीद है आप भी ऐसा ही करेंगे। आलिया ने अर्जुन कपूर, सोनम कपूर व वरुण धवन को इस चैलेंज के लिए टैग किया।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #3 – दीया मिर्ज़ा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा यूएन एनवायरनमेंट गुडविल एम्बेसडर हैं। उन्होंने फीमेल फैंस से बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल की गुजारिश की है। उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को टैग भी किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #4 – कंगना रनौत

बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत ने अलग अंदाज में अपना मैसेज दिया। उन्होंने प्लास्टिक से चेहरा ढंककर रखा था। फिर उन्होंने प्लास्टिक हटाते हुए कहा, इसे 10 सेकंड्स तक अपने चेहरे पर डालकर देखिए कैसा महसूस होता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होनें कहा कि अगले 30 सालों में हमारे समुद्र मछलियों से अधिक प्लास्टिक से भर जाएंगे। उन्होनें प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगाने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #5 – अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने आलिया के चैलेंज को स्वीकार किया और बताया कि वो अबमेटल बोतल का यूज़ करने लगे हैं। उन्होंने रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा को चैलेंज देकर लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #6 – अदिति राव हैदरी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने दीया मिर्जा के इस इनिशिएटिव की तारीफ की व कुछ अन्य एक्टर फ्रेंड्स को चैलेंज किया।

विश्व पर्यावरण दिवस मैसेज #7 – जूही चावला

दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला ने फैंस के साथ एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगले 30 सालों में समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक होगा। इसलिए वो ‘रैली फॉर रिवर’ व ‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें साथ मिलकर प्लास्टिक को खत्म करना है।

पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। हमें अपने पसंदीदा सितारों से सीख लेते हुए इस कैंपेन का हिस्सा बनना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

Bhawana Bhise

Share
Published by
Bhawana Bhise

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago