आपका भाग्य

अपनी राशि अनुसार चुनें अपना करियर

राशि अनुसार करियर – जीवन की कई बातें राशि पर निर्भर करती हैं। आप अपने करियर में कैसा प्रदर्शन करेंगें या कितना पैसा कमाएंगें, ये सब आपकी राशि से भी प्रभावित होता है।

आज हम आपको बताएंगें राशि अनुसार करियर – किस राशि के लोगों को कौनसा करियर चुनना चाहिए ।

राशि अनुसार करियर –

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपनी लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं इसलिए उनके लिए सेना, राजनीती, सरकारीनौकरी, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्योंसे जुड़े काम करना लाभकारी होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की खासियत उनके हाथों में छुपी होती है। यह लोग बावर्ची, मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला, मूर्तियों के निर्माण से जुड़े कार्य मन से करते हैं। इन क्षेत्रों में इन्‍हें अच्छे परिणाम मिलते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग बिज़ीरहने वाला कार्य पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, शिक्षण, आर्किटेक्चर या फिर यात्रा से सम्बंधित कार्य सर्वश्रेष्ठ होते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक शिक्षण तथा सामाजिक कार्यकर्ता जैसी फील्ड में अव्‍वल साबित होते हैं और इनके लिए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से सम्बंधित कार्य भी लाभदायी होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक उत्साहित व्यव्हार के होते हैं जिसके कारण ये भीड़ से अलग खड़े हो उठते हैं। इसलिए इनको किसी कम्पनी का सी.ई.ओ, मैनेजर या किसी ऊंची पोस्ट पर काम करना पसंद होता है।

कन्‍या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को “परफेक्शनिस्ट” भी कहा जाता है। ऐसे लोग लेखक, पत्रकार, सम्पादक, डॉक्टर, पत्रकार, शोधकर्ता एवं मिस्त्री बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक एक अच्छे प्रोफेसर, लेखक, पत्रकार, ट्रैवल एजेंट या फिर मार्केटिंग फील्ड में अच्छे परिणाम के साथ काम कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिमाग बहुत तेज़ होता है और यह बखूबी जानते हैंकि चीज़ों का सही इस्तमाल कैसे किया जाता है। ये लोग डॉक्टर, वकील, जासुस, वैज्ञानिक बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले दुनिया घूमते रहना चाहते हैं लेकिन इसके अलावा वह लेखक, संपादक, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु, जानवरों के निर्देशकइत्यादि बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और ये अपना कोई भी कार्य बिना पूरा किए सांस नही लेते।इसी कारण आईटी, वैज्ञानिक, मैनेजर, बैंकर, संपादक और किसी कंपनी के मालिक की जॉब इनके लिए परफेक्ट है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक अच्छे वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिजाइनर, राजनैतिक एवं कोई भी ऐसा कार्य जो उपकरणों से जुड़ा हो उनमें काफी दिलचस्पी लेते हैं और सफलता के साथ पूर्ण करते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों का कार्य हर क्षेत्र में सराहा जाता है। नर्स, डॉक्टर, थैरेपिस्ट जैसी जॉब्स इनके लिए लाभकारी होती हैं।

अगर आप अपने करियर को सही दिशा देना चाहते हैं तो अपनी राशि अनुसार करियर चुनें। ये फल ज्‍येातिषशास्‍त्र के अनुसार बताया गया है किंतु व्‍यक्‍ति को उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए जिसमें उसकी रुचि हो।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago