ENG | HINDI

इस शहर में लगती है दुल्हनों की मार्केट आपको जो पसंद हो खरीद लो !

दुल्‍हनों की मार्केट

क्‍या आपने कभी ऐसी मार्केट देखी है जहां दुल्‍हनें बिकती हों?

जी हां ये बिलकुल सच है। दुनिया में एक ऐसी भी मार्केट है जहां जाकर पुरुष अपनी मनपसंद दुल्‍हन खरीद सकते हैं।

बुल्‍गारिया के स्‍टारा जागोरा में दुल्‍हनों की मार्केट लगती है।

इस दुल्‍हनों की मार्केट में आपको अपनी पसंद की दुल्‍हन जरूर मिल जाएगी।

ये दुल्‍हनों की मार्केट बुल्‍गारिया में तीन साल में एक बार सजती है। दुल्‍हनों की इस मार्केट में गरीब परिवार की बेटियों को बेचा जाता है। इन लड़कियों के परिवार वाले इनकी शार्दी का खर्च वहन कर पाने में असक्षम होते हैं इसलिए इन्‍हें दुल्‍हनों की इस मार्केट में बिकने के लिए आना पड़ता है।

यहां पर लड़के अपने परिवार और परिजनों के साथ दुल्‍हन पसंद करने आते हैं। यहां पर आने वाले लड़के दुल्‍हन को पसंद कर उसे अपनी पत्‍नी के रूप में स्‍वीकार कर लेते हैं। इस मार्केट में शादी से पहले लड़कों को अपनी दुल्‍हन से बात करने का मौका भी दिया जाता है। इसके पश्‍चात् लड़के का परिवार उस दुल्‍हन के परिवार को तय रकम अदा करता है और दुल्‍हन को अपने साथ ले जाता है। दुल्‍हन बेचने की ये मार्केट गरीब परिवारों में यहां कई सालों से चली आ रही है।

इस प्रथा पर कानून की तरफ से भी कोई रोक नहीं है।

ये दुल्‍हनों की मार्केट बुल्‍गारिया के कलाइदझा समुदाय द्वारा सजायी जाती है। इस समुदाय के अलावा अन्‍य कोई भी बाहरी व्‍यक्‍ति यहां आकर कोई दुल्‍हन नहीं खरीद सकता है। बाज़ार में केवल वही परिवार आते हैं जो अपने बेटियों की शादी करवा पाने में आर्थिक रूप से कमज़ोर होते हैं। इस बाज़ार में लड़कियां अकेले नहीं आती हैं। यहां उनके साथ उनके परिवार का कोई न कोई सदस्‍य जरूर आता है।

आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के वाले लड़की पक्ष से दहेज लेते हैं लेकिन यहां का रिवाज़ बिल्‍कुल उल्‍टा है।

य‍हां दुल्‍हन पसंद आने पर लड़का दुल्‍हन के परिवार को पैसे देता है। इस बाज़ार में लड़के की पसंद की दुल्‍हन को ही उसके पूरे परिवार को बहू मानना पड़ता है। बुल्‍गारिया के इस क्षेत्र में इस नियम का पालन सख्‍ती से किया जाता है।