ENG | HINDI

मुंबई में बन रही है दुबई के बुर्ज खलीफा से भी बड़ी बिल्डिंग !

मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नि‍तिन गड़करी ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनोरम तट विकसित करने का प्‍लान बनाया है।

अगर यह योजना सफल रही तो जल्‍द ही मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा से भी बड़ी एक इमारत बनेगी और यहां पर मुंबई के मरीन ड्राइव से भी बड़ा राज्‍यमार्ग होगा।

मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा जैसी यह बिल्डिंग मुंबई के पूर्व इलाके में बंजर पड़ी जमीन पर बनाने का प्‍लान किया जा रहा है।

जहाज़रानी मंत्री गडकरी का कहना है कि मुंबई पोर्ट ट्रस्‍ट शहर का सबसे बड़ा भूस्‍वामी है।

गडकरी के अनुसार उनकी यह योजना पूरी तरह से तैयार है और इस काम को शुरु करने के लिए उन्‍हें बस केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतज़ार है। मुंबई के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय हरित और स्‍मार्ट सड़कें भी बना रहा है। इसी मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि मझगाँव डॉक्‍स से वडाला तक सात किमी मरीन ड्राइव का विकास किया जाएगा जोकि मौजूदा मरीन ड्राइव से बड़ी होगी।

अपनी इस योजना के तहत गडकरी जी मुंबई के अन्‍य बंदरगाहों का विकास करने में भी दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं।

तो अगर गडकरी जी की यह योजना साकार होती है तो इसके साथ ही देश को पर्यटन और आर्थिक दृटि से काफी लाभ होगा। वैसे भी भारत में कई ऐसी इमारते हैं जो विदेशों के आर्किटेक्‍चर को टक्‍कर देती हैं, अब इस लिस्‍ट में एक और नाम जुड़ जाएगा।

आपको बता दें कि गडकरी की योजना के तहत मुंबई में दुबई के बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनेगी। बुर्ज खलीफा में 163 मंजिलें हैं। इसके साथ ही बुर्ज खलीफा का नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में भी शामिल है। गडकरी का यह सपना साकार हुआ तो मुंबई भी ऊंची इमारतों के मामले में दुबई को टक्‍कर दे सकता है।