ENG | HINDI

इस बाजार से आप पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी पसंद की दुल्हन !

दुल्हनों का बाज़ार

ये दुनिया जितनी अनोखी है, यहां के रस्मों रिवाज भी उतने ही जुदा-जुदा हैं.

शादी ब्याह के मामले में परंपरा और रीति-रिवाजों के नाम पर अजीबो-गरीब रस्में निभाई जाती हैं.

शादी के लिए कहीं दुल्हों का मेला लगता है तो कहीं दुल्हनें पैसे देकर खरीदी जाती हैं. आज हम एक ऐसे ही बाजार के बारे में बात करेंगे. जहां दुल्हनों का बाज़ार लगता है और लड़के पैसे देकर अपनी पसंद की दुल्हन खरीद सकते हैं.

dulhan2

सजता है दुल्हनों का बाज़ार

बुल्गेरिया के स्टारा जागोर नाम की एक जगह पर साल में तीन बार दुल्हनों का बाज़ार लगता है. यहां ढेर सारी दुल्हनों से पूरे बाजार को सजाया जाता है और यहां दुल्हनों को बेचा जाता है वो भी बिल्कुल बैध तरीके से.

इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर लाया जाता है. बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां और महिलाएं शामिल होती हैं.

यह बाजार बुल्गेरिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है. इस समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति यहां से दुल्हन नहीं खरीद सकता.

dulhan

दुल्हा चुनता है अपनी पसंद की दुल्हन

इस बाजार में आकर दुल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उससे ब्याह रचाता है. इस बाजार में बिकने के लिए आनेवाली सभी दुल्हनें गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. यह मेला उन गरीब परिवारों की ओर से लगाया जाता है जो लोग शादी का खर्च उठाने के लिए आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होते हैं.

इस बाजार में अपनी पसंद की दुल्हन खरीदने के लिए लड़के अपने परिवार वालों के साथ पहुंचते हैं. दुल्हा पहले अपनी पसंद की लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है.

dulhan3

लड़की पसंद आने पर दी जाती है रकम

लड़की पसंद आने पर लड़का उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है. लड़के को जो लड़की पसंद आती है उसके परिवार वाले भी उसे बहू के रुप में स्वीकार कर लेते हैं.

आपको बता दें कि दुल्हन खरीदने की यह परंपरा यहां कई सालों से चली आ रही है और इसे कानूनी तौर से भी मान्यता दी गई है.

dulhan1

आमतौर पर आपने देखा होगा कि लड़की वाले ही शादी के लिए लड़केवालों को पैसे देते हैं लेकिन ये दुल्हनों का बाज़ार अजीब है. यहां तो लड़कियों से शादी के लिए लड़केवालों को अपनी जेब खाली करनी पड़ती है.