ENG | HINDI

इस अजीब रिवाज़ के चलते यहाँ के लोग दुल्हन के मुँह पर कालिख पोतते है !

दुल्हन के मुँह पर कालिख

दुल्हन के मुँह पर कालिख – इस दुनिया में कई तरह की जाति और समुदाय के लोग रहते है और इन लोगों के भीतर अपनी सामाजिक परम्पराएँ और रिवाज़ समाहित होते है, जिनको ये लोग सदियों से निभाते आ रहे है।

वहीं कुछ ऐसे ही रिति-रिवाज़ों का निर्वाह विवाह जैसे शुभ अवसर के दौरान भी किया जाता है।

हमारे देश में जहाँ विवाह के दौरान मेहंदी से लेकर संगीत तक की कई परंपराओं का पालन किया जाता है। वहीं एक देश ऐसा भी है जहाँ पर विवाह के दौरान दुल्हन के मुँह पर कालिख पोते जाने की परंपरा है।

दुल्हन के मुँह पर कालिख –

जी हाँ जहाँ पूरी दुनिया में दुल्हनों को सबसे खुबसूरत तरीके से सजाया जाता है ताकि वो बाकी लोगों से बिलकुल अलग दिख सके जिससे लोगों के आकर्षण का केन्द्र सिर्फ दुल्हन ही हो। लेकिन इस देश में दुल्हन के मुँह पर कालिख पोते जाने की परंपरा है।

दरअसल इस हैरान कर देने वाली परम्परा का संबंध स्कॉटलैंड से है।

यहाँ पर होने वाली दुल्हन के मुँह पर कालिख पोती जाती है। ये परंपरा शादि से कुछ दिन पहले निभाई जाती है।

आपको बता दें कि यह परम्परा यहाँ के लोगो के लिए उतनी ही जरुरी है जितनी हमारे यहाँ पर हल्दी और मेहँदी की परम्परा है। जैसे हमारे यहाँ पर शादी के कुछ दिन पहले से ही दुल्हन को हल्दी लगाई जाती ठीक वैसे ही स्कॉटलैंड में दुल्हन के चेहरे पर कालिख पोती जाती है। अगर गलती से इस परम्परा को नहीं किया जाए तो इसको बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।

हम लोगों के लिए ये भले हैरान कर देने वाली परम्परा है।

लेकिन इस देश में दुल्हन के मुँह पर कालिख की परम्परा को सदियों से ऐसे ही निभाया जा रहा है। इसलिए यहाँ के लोगो को ये बिलकुल भी अजीब नहीं लगता है।

लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों के लिए तो ये वाकई में हैरान कर देने वाली बात है।