Categories: संबंध

ये राज़ छुपाते हैं लड़के अपनी गर्लफ़्रेंड्स से! ध्यान से, कहीं छठा वाला ब्रेकअप ना करवा दे!

लड़कों के भी राज़ होते हैं!

वो भी बड़े वाले! हाँ किसी का नुक्सान नहीं होगा उनसे लेकिन राज़ तो राज़ हैं|

चलिए बताता हूँ  ये राज़ छुपाते हैं लड़के अपनी गर्लफ़्रेंड्स से:

1) नैनमटक्का तो होता है

अरे हमेशा नहीं, पर कभी-कभी कोई सुंदरी कहीं नज़र आ जाए तो हर लड़का मुड़ के देख ही लेता है! गर्लफ़्रेंड को पता भी नहीं चलता और नैनों को सेंक भी लिया जाता है! अब देखो इस में नुक्सान क्या है, सिर्फ़ देखा ही तो, फिर वापस गर्लफ़्रेंड के ही पास आ गए! सब बढ़िया है, है ना?

2) पोर्न फिल्में

अब दुनिया में कौन सा ऐसा जवान लड़का है जिसने पोर्न फिल्म ना देखी हो| मैं यह नहीं कह रहा कि पोर्न देखना सही है या ग़लत, पर देखते तो सभी लड़के हैं! बल्कि आजकल तो लड़कियाँ भी धड़ल्ले से देखती हैं, तो फिर मामला बराबर का है, सही? सिर्फ़ लड़कियों को बुरा ना लग जाए इसलिए लड़के छुपा के रखते हैं, अब इतना प्यार जो करते हैं अपनी गर्लफ़्रेंड्स से!

3) दोस्तीयारी

गर्लफ़्रेंड बनने के बाद ज़्यादातर वक़्त अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ ही बिताना पड़ता है लड़कों को| कभी शॉपिंग तो कभी डेटिंग तो कभी कहीं| ऐसा नहीं कि मज़ा नहीं आता पर लड़कों को अपने दोस्तों के साथ अड्डेबाजी करने में भी मज़ा आता है| अब यह गर्लफ़्रेंड को बोल दें तो मैडम नाराज़ हो जाएँगी| फिर मनाओ, आँसू पोंछो और जाने क्या-क्या करो! इसीलिए लड़के यह बताते नहीं लेकिन मौका देख कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर ही आते हैं!

4) वो वाली ड्रेस..

कुछ भी कहो, कोई ड्रेस या लिपस्टिक का शेड या कोई जूते ऐसे ज़रूर होते हैं जो बोयफ़्रेंड को पसंद नहीं आते| लेकिन दिल ना दुखे इसलिए जब भी गर्लफ़्रेंड पूछती है कि कैसी लग रही हूँ, बिना सोचे एक ही जवाब निकलता है, झकास!!

5) पहली बार का डर

जितना मर्ज़ी कोई लड़का छाती चौड़ी कर ले, जब पहली-पहली बार होता है ना, तो हर लड़का नर्वस होता है! अरे सेक्स की बात हो रही है यहाँ, समझे की नहीं? हाँ, तो लड़के नर्वस होते हैं लेकिन दिखाते नहीं हैं!

6) ‘एक्सके साथ मेलमिलाप

पुरानी वाली गयी तभी तो नयी आई! लेकिन ज़्यादातर लड़के कभी-कभी पुरानी गर्लफ़्रेंड के साथ मेल-मिलाप रखते हैं, छुप-छुप के! और अगर मिल ना सकें तो खुजली तो ज़रूर रहती है कि पता करें वो क्या कर रही है| आजकल सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और ट्विटर ने यह आसान भी कर दिया है|

7) दोस्तों की राय

उनके दोस्त उनकी गर्लफ़्रेंड के बारे में क्या सोचते हैं, यह बात किसी भी गर्लफ़्रेंड को सच-सच कभी पता नहीं चलेगी! हमेशा मक्खनबाज़ी के साथ ही दोस्तों की राय बताई जाती है! अब आख़िर लड़कों को गर्लफ़्रेंड भी सम्भालनी है और दोस्त भी, सच बता कर मरना है क्या?

आज के लिए इतने राज़ बहुत हैं लड़कियों के लिए!

लेकिन हाँ, इन में से ऐसा कुछ नहीं है जो आपके रिश्ते में खट्टास डाले| इसलिए प्यार-मोहब्बत किजीये और अपने बॉयफ्रेंड की गलतियों को माफ़ करते हुए सुखी जीवन बिताइये!

अब ग़लती तो होगी ही ना, आख़िर लड़के हैं! क्यों?

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

इन 5 वजहों से हर लड़की सोचती है काश मैं लड़का होती !

जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती - आज के इस आधुनिक समय में…

5 years ago

अरबपतियों की बेटियाँ जीती है ऐसी लाइफ !

अरबपतियों की बेटियों की लाइफ स्टाइल - अरबपतियों की बेटियां अपने ग्लैमयस लाइफ स्टाइल के…

5 years ago

इन 10 चुनींदा स्ट्रीट फूड्स को देखकर पक्का आपके मुंह में आ जाएगा पानी !

लाजवाब स्ट्रीट फूड्स - जायकेदार व चटपटा खाना खाना और सैर-सपाटा करना भला किसे पसंद…

5 years ago

गर्मी के मौसम में ये है भारत के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस !

भारत के पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस - बस गर्मी की छुट्टियाँ आते ही लोगों का घूमने-फिरने…

5 years ago

चीन में पढ़ाई करना चाहते हैं तो करें ये काम

विदेशों में पढ़ाई करने के मामले में चीन का नाम भी टॉप देशों में आता…

5 years ago

बॉलीवुड के ये सितारे जब बन गए अपने पड़ोसियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत !

सितारे जो पड़ोसियों के लिए बने मुसीबत - बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो…

5 years ago