संबंध

गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर ये ख़ास चीज़ें देना पसंद करते हैं लड़के

लड़कियों के लिए गिफ्ट – गर्लफ्रेंड बनाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है उसके लिए गिफ्ट खरीदना.

मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब लड़कियों का बर्थडे होता है और उनके बॉयफ्रेंड को गिफ्ट खरीदना होता है.

ऐसे मौके पर लड़कों की हालत बहुत बुरी हो जाती है. पहली बता तो उन्हें समझ में नहीं आता कि उसे क्या पसंद आएगा और दूसरी ये कि कहीं गलती से भी पसंद नहीं आया तो कुछ दिनों तो दोनों में कोल्ड वॉर होता रहेगा. लड़के ऐसे मौको को बड़ी समझदारी से डील करते हैं.

वो हर बर्थडे पर कुछ ऐसी चीज़ें देते हैं, जो लड़कियों को पसंद भी आती हैं और लड़कियां खुश भी हो जाती हैं.

लड़कियों के लिए गिफ्ट –

१ – फूलों का गुलदस्ता

लड़कियों का जब बर्थडे आता है, तो वो बहुत उत्साहित होती हैं. इस दिन हर लड़की खुद को स्पेशल समझती है. जिन लड़कियों के बॉयफ्रेंड होते हैं वो उससे बहुत कुछ ख़ास चाहती है. लड़के भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ अच्छा गिफ्ट करने की सोचते हैं. लड़कों को जब कुछ समझ नहीं आता तो वो फूलों का बड़ा सा गुलदस्ता लेकर पहुँच जाते हैं. गुलदस्ता इतना बड़ा होता है कि उसे देखकर लड़कियां ख़ुशी से झूम जाती हैं. आमतौर पर हर लड़की को फूल बहुत पसंद होते हैं.

२ – ज्वेलरी

हर लड़के लिए ये गिफ्ट बहुत ही आसान होता है. वैसे तो एक लड़की, प्रेमिका या गर्लफ्रेंड के लिए उपहार या गिफ्ट चुनना बहुत मुश्किल है. क्योंकि इसके लिए बजट, सही समय और उनकी पसंद, हर चीज का धयान रखना पड़ता है. लड़के ये भी सोचते हैं कि लड़की की सहेलियों ने अगर उकी बुराई कर दी तो क्या रह जाएगा. इसलिए लड़के सेफ साइड बढ़िया सी ज्वेलरी खरीदकर अपनी महबूबा को गिफ्ट करते हैं.

३ – चॉकलेट

लड़कियों की एक ख़ास आदत लड़के धीरे-धीरे जान ही जाते हैं. इसी आदत को वो अपने गिफ्ट में रैप करके देते हैं. आमतौर पर जब भी लड़का लड़की के साथ कहीं बाहर घूमने जाता है तो लकड़ी झट से चॉकलेट के लिए कहती है. वो लड़के को बताती है कि उसे चॉकलेट बहुत पसंद है. जब लड़की का बर्थडे आता है तो लड़का बड़ी चालाकी से एक बड़ा सा सेलिब्रेशन पैक लेकर गर्लफ्रेंड के यहाँ पहुँच जाता है. लड़की ये देखते ही खुश हो जाती है.

४ – सॉफ्ट टॉयज 

ये तो हर लड़का समझ जाता है कि हर लड़की को ये खिलौनों से बहुत प्यार होता है. बिना ज्यादा पैसा और समय बर्बाद किए लड़के एक सॉफ्ट टॉय अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खरीदते हैं और उससे मिलने पहुँच जाते हैं. लड़की ये देखते ही खुश हो जाती है और दौड़कर लड़के के गले से लग जाती है. कई बार लड़कियां सॉफ्ट टॉय देखते ही लड़कों को किस कर लेती हैं. लड़के ये बात बखूबी जानते हैं, इसलिए वो इसे गिफ्ट करना पसंद करते हैं.

५ – ड्रेस

लड़के इसे भी सेफ साइड लेकर चलते हैं. गर्लफ्रेंड के बर्थडे से कुछ दिन पहले वो अपनी बहन या अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली को साथ लेकर जाते हैं और एक प्यारी सी ड्रेस पैक करा लेते हैं. उनका ये गिफ्ट लड़की को बहुत पसंद आता है. आमतौर पर लड़के छोटी पैंट और क्रॉप टॉप गिफ्ट करते हैं.

ये है लड़कियों के लिए गिफ्ट – तो अब से आप भी इन आइडियाज को अपनाइए और अपनी गर्लफ्रेंड को खुश कीजिए.

Shweta Singh

Share
Published by
Shweta Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago