ENG | HINDI

वैसे चाहे लाख जुदा हो लेकिन इन मामलों में मिलती है लड़के और लड़कियों की सोच

लड़के और लडकियों की सोच

लड़के और लडकियों की सोच – लड़की क्यो ना जाने क्यो लड़कों सी नहीं होती !

ये गाना तो आप सभी ने सुना होगा और लड़के-लड़कियां एक-दूसरे से कितने अलग होते हैं, इस बात पर कईं चर्चाएं भी की होंगी। चाहे बात ज़िदंगी को देखने के नज़रिए की हो, अपनों का ख्याल रखने की हो, अपनी भावनाएं व्यक्त करने की हो, किसी मुश्किल का हल निकालने की हो या फिर कुछ और, लड़कियां और लड़के एक-दूसरे से अलग होते हैं।

अगर आप लड़की है तो आपने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर कईं बार लड़कों की सोच का मज़ाक बनाया होगा तो वहीं अगर आप लड़के हैं तो भले ही आप लड़कियों की अदाओं के दीवाने हो लेकिन लाइफ को लेकर उनके फंडे आपको भी अजीब लगते होंगे।

खैर, ये तो रही वो बातें जिन पर अक्सर ही बहस होती रही है और इन बातों को लेकर सबका अपना नज़रिया हो सकता है लेकिन यहां आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे लेकर लड़के और लडकियों की सोच एकदम मिलती है।

लड़के और लडकियों की सोच मिलती है –

दोस्तों के साथ मस्ती करना-

लड़के और लड़कियां दोनों को ही फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करना बहुत पसंद होता है और दोनों ही अपने-अपने तरीके से दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं और एज्वॉय करते हैं।

लड़के और लडकियों की सोच

दीदी-भैय्या ना भई ना-

जैसे लड़कों को अंकल, भैय्या सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है वैसे ही लड़कियों भी कोई आंटी या दीदी बोल दे, तो समझ लो कि गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है मैडम का।

लड़के और लडकियों की सोच

सच्चा प्यार पाना चाहते हैं-

भले ही लड़के और लड़कियां दोनों ही प्यार को अलग-अलग नज़र से देखत हो, दोनों के लिए ही प्यार के मायने अलग हो लेकिन दोनों सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं और इसके मिल जाने पर जो खुशी होती है वो भी दोनों के दिलों में बिल्कुल एक जैसी होती है।

लड़के और लडकियों की सोच

इमोशनल होते हैं दोनों-

लड़के भले ही अपनी फीलिंग्स को छिपाने की कोशिश करे लेकिन असल में लड़के और लड़कियां दोनों ही बेहद इमोशनल होते हैं।

लड़के और लडकियों की सोच

आंखों में होते हैं ढ़ेर सारे ख्वाब-

अपनी ज़िदंगी को लेकर लड़के और लड़कियां दोनों की ही आंखों में ढ़ेर सारे ख्वाब और ख्वाहिशे होती हैं जिसे वो पूरा करना चाहते हैं।

लड़के और लडकियों की सोच

गॉसिप में लड़के भी नहीं होते पीछे-

आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों को गॉसिप करने में बहुत मज़ा आता है लेकिन असल में लड़के भी गॉसिप में पीछे नहीं होते और इन्हे भी गॉसिप करने में उतना ही मज़ा आता है जितना लड़कियों को आता है।

लड़के और लडकियों की सोच

गलती मानने में हिचकिचाहट-

वैसे कईं लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना किसी हिचक के आगे बढ़कर अपनी ग़लती मान लेते हैं तो वहीं कईं लड़के और लड़कियां ग़लत होने पर भी खुद को ग़लत नहीं मानते, ये आदत भी दोनों में ही होती है।

लड़के और लडकियों की सोच

तो ये थी लड़के और लडकियों की सोच, जिनमें लड़के और लड़कियां बिल्कुल एक जैसे होते हैं। आमतौर पर हम वो बातें डिस्कस करते हैं जिसे लेकर लड़कों और लड़कियों की सोच नहीं मिलती, ऐसे में इस अलग विषय पर ये आर्टिकल पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर करना ना भूलें।