ENG | HINDI

भारत को पाकिस्तान की देन हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार्स !

बॉलीवुड स्‍टार्स

बॉलीवुड स्‍टार्स – कुछ समय पहले ही भारत-पाक के बीच बढ़ते विवादों की वजह से बॉलीवुड में पाक सितारों का काम करना बैन कर दिया गया है लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्‍टार्स हैं जो पाकिस्‍तान की देन हैं।

आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड स्‍टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमें पाकिस्‍तान की वजह से मिले हैं।

बॉलीवुड स्‍टार्स – 

१ – अमरीश पुरी

बॉलीवुड के दमदार विलेन के रूप में प्रसिद्ध अमरीश पुरी पाकिस्‍तान में जन्‍मे थे। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया है और उनकी कई भूमिकाएं आज भी यादगार हैं।

बॉलीवुड स्‍टार्स

२ – विनोद खन्‍ना

70 के दशक के हैंडसम एक्‍टर विनोद खन्‍ना का जन्‍म भी पाकिस्‍तान के पेशावर में हुआ था। कुछ सालों बाद विनोद खन्‍ना अपने परिवार के साथ मुंबई आकर शिफ्ट हो गए थे। इसी साल विनोद खन्‍ना का कैंसर की वजह से देहांत हुआ है।

बॉलीवुड स्‍टार्स

३ – देवानंद

अपने स्‍टारडम के समय पर देवानंद लड़कियों के दिलों की धड़कन हुआ करते थे। देवानंद को देखकर कई लड़कियां तो बेहोश हो जाया करती थीं। बॉलीवुड में देवानंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस रोमांटिक हीरो ने लोगों को रोमांस करना सिखाया है। देवानंद का जन्‍म ब्रिटिश भारत के गुरदासपुर यानि पाकिस्‍तान के पंजाब में हुआ था। लाहौर से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्‍होंने मुंबई का रुख किया और यहां कई हिट फिल्‍मों में काम किया।

बॉलीवुड स्‍टार्स

४ – सुनील दत्त

पाकिस्‍तान में जन्‍मे सुनील दत्त तब 18 साल के थे जब पाक और भारत का बंटवारा हुआ था। इसी बंटवारे के दौरान सुनील दत्त भारत आए थे। सुनील दत्त भी बॉलीवुड के हैंडसम एक्‍टर्स में से एक रह चुके हैं।

बॉलीवुड स्‍टार्स

५ – प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज भी उनका एक-एक डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। फिल्‍मों में विलेन की भूमिका करने वाले प्रेम चोपड़ा जन्‍म पाकिस्‍तान के लाहौर में हुआ था।

बॉलीवुड स्‍टार्स

इन 5 स्‍टार्स के अलावा प्राण भी पाकिस्‍तान की ही देन हैं। पाकिस्‍तान से आए इन बॉलीवुड स्‍टार्स ने भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री को बहुत कुछ दिया और इस खास रिश्‍ते को तो देखकर लगता है कि भारत-पाक को कलाकारों पर काम करने को लेकर बैन नहीं लगाना चाहिए।