ENG | HINDI

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री के बारे में जानकार आप हैरान रह जायेगे !

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

कहा जाता है पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, पर मायानगरी की ऐसी बहुत सी हिरोइन हैं जिन्होंने पढाई में डिग्री तक नहीं फिर भी लोगों ने उन्हें सरमाथे पर बैठाया है|

आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री के बारे में आपको बताते हैं| इन अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री के बारे में जानकर आप दातों तले उँगलियाँ दबा लेंगे|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री –

1 – क्लास 5 तक पढ़ी हैं करिश्मा कपूर

1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली करिश्मा ने केवल क्लास 5 तक ही पढाई की है| जी हाँ आपको जानकर हैरानी होगी की करिश्मा के पास डिग्री तो बहुत दूर की बात है हाईस्कूल का सर्टिफिकेट तक नहीं है| वे फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम पढ़ी लिखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं इसके बावजूद उन्होंने आपका अलग मुकाम हासिल किया है|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

2 – कैटरीना कैफ भी 10वी के आगे नहीं पढ़ पाई

अपने गाने और डांस के जरिये अपनी पहचान बना चुकी कैटरीना को आज बच्चा बच्चा पहचानता है| पर कम ही लोगों को पता होगा की पढाई से इनका भी दूर दूर तक कोई नाता नहीं रहा| मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग जगत में अपनी पहचान बना चुकी कैटरीना को काम के शौख के आगे पढाई को त्यागना पड़ा|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

3 – काजोल भी 10 वी के बाद फिल्मों में आ गई

सेंट जोसेफ में हाईस्कूल की पढाई करने के बाद ही काजोल को बेखुदी फिल्म में मौका मिल गया| इसके बाद उनका फोकस सिर्फ फिल्में ही रहीं और आज वे किसी पहचान की मोहताज नहीं| शायद उन्हें इस बात का मलाल होना भी नहीं चाहिए क्यूंकि वो अभिनय के लिए ही मानी जाति हैं|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

4 – प्रियंका ने दो जगह से किया हाईस्कूल फिर भी डिग्री नहीं

आपको ये जानकर हैरानी होगी की प्रियंका ने हाईस्कूल दो जगह से किया| पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद मायानगरी में ऐसे अपने पैर जमाये कि देश ही नहीं विदेश में भी वो अपने देश का नाम रौशन कर रहीं हैं|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

5 – ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग के लिए छोड़ी डिग्री

बहुत कम लोगों को पता होगा कि ख़ूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय बच्चन ने जय हिन्द कॉलेज में एडमिशन लिया था पर मॉडलिंग में आगे बढने ने कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढाई छोडनी पड़ी|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

6 – दीपिका और करीना का भी यही हाल

दीपिका पादुकोण का हर कोई दीवाना है पर इन्होने ने भी अपनी पढाई पूरी नहीं की है| इन्होने इगनू से पढाई पूरी करने का मन भी बनाया पर इनकी डिग्री अभी इन्हें मिली नहीं हैं| इन्हींकी तरह करीना कपूर खान भी दो साल कॉमर्स और एक साल लॉ की पढाई करना शुरू करने के बाद भी डिग्री नहीं ले पाई|

अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री

तो देखा अपने किस तरह इन अभिनेत्रियों ने अपनी डिग्री के बजाय अपने काम को किया और आज एक सफल मुकाम पर हैं|

ये है अभिनेत्रियों की पढ़ाई की डिग्री के बारे में – हालांकि ऐसा नहीं है की सभी अभिनेत्रियों के साथ ऐसा हुआ हो| विद्या बालन, परिणीती चोपड़ा, लारा दत्ता, प्रीती ज़िंटा ने एमए की डिग्री ली हुई है| हम आशा करते हैं की आगे भी इन सभी से सपने सच हों|