जीवन शैली

इन फायदों के लिए रोज रात को नहाएं और देखें फायदे

रात को नहाने के फायदे – अभी तो कड़ाके की ठंड चल रही है। ऐसे में कोई सुबह ही नहाने के लिए बोल दे तो नानी याद आ जाती है। फिर रात को कैसे नहाया जाए?

नहाना तो पड़ेगा ही… क्योंकि रात को नहाने के बहुत सारे फायदे होते हैं।

दिन में तो हर कोई दो से तीन बार नहाता है और ये हेल्दी रहने के लिए भी जरूरी है। लेकिन जब तीन टाइम नहाना हेल्दी रहने के लिए जरूरी है तो ठंड में ऐसे नहाना कम क्यों हो जाता है?

इसलिए क्योंकि ठंड में हमलोग आलस करने लगेत हैं। जबकि ठंड में भी नहाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। जिन भर की थकान को दूर कर अच्छी नींद लेने के लिए नहाना बहुत जरूरी है। कई बार थकान के कारण नींद नहीं आती। ऐसा थकान नहीं बल्कि दिभर की गंदगी के कारण होता है। ऐसे में रात को नहाकर सोएं। अच्छी नींद आएगी।

अच्छी नींद के अलावा भी रात को नहाने के फायदे बहुत होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन होता है सही

विटंर में रात को नहाना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि गर्म पानी से नहाने पर रक्त-संचार शरीर में पहले की तुलना में कुछ ज्यादा उतेजित हो जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार ठंडा पानी दिमाग को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। जबकि गर्म पानी शरीर की धूल-गंदगी को साफ करने और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहायक होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य और सौंदर्य

रात को नहाकर सोने से दिन भर की गंदगी साफ हो जाती है। जिससे चेहरे के साथ शरीर का भी सौंदर्य बरकरार रहता है। साथ ही शरीर हेल्दी बना रहता है। मौसम कोई भी हो रात को नहाना हर तरह से फायदेमंद होता है।

आती है अच्छी नींद

अच्छी नींद के लिए रात को जरूर नहाएं। जिसके इनसोमिनया की समस्या होती है उन्हे रात को नहाकर सोना चाहिए। रात को सोने से पहले स्नान करने से आपकी दिनभर की थकावट गायब हो जाती है, जिससे की अच्छी नींद आती है। अगर आप नहाने के पानी में कुछ एसेंस ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो नींद और बेहतर आ सकती है। इसके साथ ही आपको एक अलग ही शांति का अनुभव होगा। सोने से पहले ठंडे पानी से स्नान करने से शरीर का तापमान ठीक रहता है जिससे अच्छी नींद आती है। वहीं गर्म पानी से नहाने से शरीर की सिकाई हो जाती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

कम होता है मोटापा

रात को नहाने का सबसे अधिक फायदा वजन कम करने में मिलता है। ये बात कुछ ही लोगों को मालूम होगी कि रात को नहाने से मोटापा कम होता है। हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और दूसरा ब्राउन फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारे शरीर के कई हिस्सों में जमा हो जाता है। एक्सपर्ट ने बताया कि जब हम बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है और हम आसानी से वेट कम कर पाते हैं।

ये है रात को नहाने के फायदे – तो इन फायदों के लिए आज से ही रात को नहाकर सोना शुरू करें। कम से कम अगर कुछ फायदा नहीं भी होगा तो आपको ये तो मालूम है कि नहाने से शरीर की गंदगी ही साफ हो जाती है और आप हेल्दी रहते हैं। इसलिए रोज रात को कॉलेज या ऑफिस से जाकर जरूर नहाएं और हेल्दी रहें।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago