ENG | HINDI

अपने जमाने में किसी बॉलीवुड सुंदरी से कम खूबसूरत नहीं थी ये 5 महिला राजनेता

ख़ूबसूरत महिला राजनेता

ख़ूबसूरत महिला राजनेता – आमतौर पर जहां खूबसूरती की बात है, वहां एक्ट्रेसेस का नाम ही सबसे पहले आता है।

ऐसा सिर्फ हमारे ही साथ नहीं है। बल्कि हमारे दादा-नाना भी अपने ज़माने में हेमा मालिनी, मधुबाला व जीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों के दीवाने हुआ करते थे।

फिल्मों के उलट राजनीति का खूबसूरती से कोई लेना-देना नहीं होता है। सामान्यतः पॉलिटिशियन्स साधारण लिबास में ही नजर आते हैं। बावजूद इसके देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजीनीति की बोरिंग सी दुनिया में एक दिलकश चांद की तरह थीं। इंदिरा गांधी के चेहरे का नूर उस दौर के युवा आज तक नहीं भुला पाए हैं। आप कभी बुजुर्गों से इंदिरा गांधी की बेइंतहा खूबसूरती के बारे में पूछेंगे तो उनके चेहरे पर एक अलग ही रौनक नजर आएगी।

मौजूदा महिला राजनेताओं की बात करें तो बड़े पद पर आसीन लगभग सभी महिला राजनेता 40-50 के पार पहुंच चुकी हैं। मगर इनकी खास बात यह है कि जवानी के दिनों में ये भी किसी एक्ट्रेस की तरह गजब सुंदर दिखा करती थीं।

आपको विश्वास नहीं है तो ख़ूबसूरत महिला राजनेता की यह तस्वीरें देख लीजिए।

ख़ूबसूरत महिला राजनेता –

  1. सोनिया गांधी

मूलतः इटली से ताल्लुक रखने वाली सोनिया गांधी 71 साल की उम्र में भी भारतीय राजनीति के सबसे बड़े विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अहम भूमिका निभाती हैं। जवानी के दिनों में सोनिया के चेहरे पर एक अलग ही नूर नजर आता था। उनके बाल भी लंबे व खूबसूरत थे।

  1. वसुंधरा राजे सिंधिया

ख़ूबसूरत महिला राजनेता

वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं। वो ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। राजशाही रंग-ढंग उनके व्यवहार में झलकते हैं और वो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उनकी जवानी के दिनों की तस्वीर में भी उनेक चेहरे पर अलग ही तेज नजर आ रहा है।

  1. ममता बनर्जी

ख़ूबसूरत महिला राजनेता

‘दीदी’ के नाम से मशहूर ममता बनर्जी 2001 से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद को संभाले हुए हैं। 1997 में तृणमूल कांग्रेस नाम से खुद की पार्टी खड़ी करने वाली बनर्जी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। आज तो ममता बनर्जी अपने तेज-तर्रार रवैये की लिए जानी जाती हैं। मगर जवानी के दिनों की इस तस्वीर में वो बड़ी शांत व सहज नजर आ रही हैं।

  1. सुषमा स्वराज

ख़ूबसूरत महिला राजनेता

65 वर्षीय सुषमा स्वराज देश की विदेश मंत्री हैं। स्वराज, इंदिरा गांधी के बाद इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला राजनेता हैं। सुषमा स्वराज ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले राजनेताओं में भी शामिल हैं। वो अक्सर ही ट्वीट्स पर की गई शिकायतों का त्वरित समाधान करती नजर आती हैं। स्वराज के जवानी के दिनों की तस्वीर की बात करें तो ऐसा लग रहा है जैसे उनकी आंखों में ही सारी खूबसरती उतर आई हो।

  1. स्मृति ईरानी

ख़ूबसूरत महिला राजनेता

जे. जयललिता, हेमा मालिनी और किरण खैर आदि फ़िल्मी जगत से राजनीति में कदम रखने वाली महिलाएं हैं। जबकि स्मृति ईरानी एक समय में छोटे परदे का चर्चित नाम हुआ करती थी। जो बात स्मृति को इन एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है वो यह कि स्मृति ने अपने करियर के पीक में ही राजनीति में कदम रख दिया था। करियर की शुरूआत में ईरानी मॉडलिंग किया करती थी।

ये है अपने ज़माने की ख़ूबसूरत महिला राजनेता – अब तो आप भी मान गए होंगे कि देश में उच्च पदों पर आसीन ये महिला राजनेता जवानी के दिनों में वाकई कहर ढाती थी।