ENG | HINDI

पान के अलावा बनारस में मशहूर है ये खान-पान

बनारस की मशहूर चीज़ें

बनारस की मशहूर चीज़ें – पान तो खाएं ही खाएं लेकिन ये पकवान खाए बिना बनारस से ना जाएं
बनारस के गलियों में घूम-घूम कर लें इन चीजों का स्वाद

मंदिरों और घाटों का शहर बनारस जो हरदम एक आकर्षण का केंद्र बना रहता है। बनारस पवित्र है और अपने आप में अद्भुत भी। यहां के मंदिरों से लेकर यहां के खान-पान तक सबकुछ अपने आप में बेहद खास है। बनारस के पान के स्वाद के चर्चे तो देश-विदेशों में मशहूर है। कहा जाता है कि बनारस का पान और गंगा मैया का स्नान जिसने जीवन में नहीं किया उसने क्या किया। लेकिन बनारस के पान ही नहीं बल्कि खान-पान के चर्चे भी बड़े मशहूर है। लौंग लता, टमाटर चाट, चना दही-बड़ा, ठंडाई, रबड़ी जलेबी, बाटी चोखा, दही- चटनी गोलगप्पे, चूरा मटर और पूरी-भाजी बहुत लोकप्रिय माने जाते हैं।

आइए जानते हैं कि घाटों की नगरी में क्या बनारस की मशहूर चीज़ें – ।

बनारस की मशहूर चीज़ें – 

1.  कचौड़ी-सब्जी-

बनारस में नाश्ता कर रहे हैं तो कचौड़ी-सब्जी जरुर खाएं। यहां दो तरह की कचौड़ी-सब्जी मिलती है। बड़ी कचौड़ी में दाल की स्टफिंग होती है तो छोटी कचौड़ी में आलू की स्टफिंग होती है। हरी चटनी और आलू की सब्जी की के साथ इसे परोसा जाता है। बनारस के राम भंडार पर आपको ये स्वादिष्ट कचौड़ीयां खाने को मिल जाएगी।

2.  चूरा मटर-

बनारस में पोहा को तल कर चिवड़ा बनाया जाता है। इसे देसी घी में भून कर हरी मटर, किशमिश, केसर आदि मिलाकर चूरा मटर बनाया जाता है जो बनारस का स्वादिष्ट स्नैक्स है। सुबह हो या शाम आप कभी भी इसका मजा ले सकते हैं। गोपाल मंदिर गली में आपको ये चाट खाने के लिए मिल जाएगी।

बनारस की मशहूर चीज़ें

3.  दही-चटनी गोलगप्पा-

मीठे गोलगप्पे खाने के शौकिन लोग दही-चटनी गोलगप्पों का लुफ्त ले सकते हैं। इन गोलगप्पों को आलू, मीठी चटनी, इमली की चटनी, पुदीना चटनी और दही डालकर बनाया जाता है। सेव और अनार डालकर सजाया जाता है। देखने में ये गोलगप्पा प्लेट जितनी सुंदर होती है खाने में उतनी ही जायकेदार भी होती है।

बनारस की मशहूर चीज़ें

4.  बाटी-चोखा-

बिहार का ही नहीं बल्कि बनारस का बाटी चोखा भी बेहद लज़ीज होता है। आटे से और चना दाल से बनी मसालेदार बाटी जिसे आप लिट्टी भी कह सकते हैं। आलू, टमाटर के स्वादिष्ट चोखे के साथ आप इन बाटियों का जायका ले सकते हैं।

बनारस की मशहूर चीज़ें

5.  चना दही बड़ा-

देखने में रसमलाई जैसा खूबसूरत और स्वाद में चटपटा मसाला दही बड़ा का स्वाद आप जिंदगीभर नहीं भूल पाएगें। सांभर वड़ा जैसा दिखने वाला ये वड़ा सांभर नहीं बल्कि दही के साथ खाया जाता है जिसका स्वाद आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएगें।

बनारस की मशहूर चीज़ें

6.  मलाईयो-

मखाना मलाईयो जिसे निमिष के नाम से भी जाना जाता है बनारस का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। आइसक्रीम की तरह दिखने वाला यह स्वादिष्ट पकवान खाने में मीठी होता है। बनारस का यह पकवान शहर के अंदर काफी ढूंढने पर आपको मिलता है। नीलकंठ और कचौरी गली में आपको यह खाने को मिल सकती है।

बनारस की मशहूर चीज़ें

7.  ठंडाई-

बनारस की ठंडाई के तो कहने ही क्या। दूध और दही से बनी ये ठंडाई आपको दो मिनट में तरोताजा करने के लिए काफी होती है। कुल्हड़ में रबड़ी, गुलाब का एसेंस, आईस क्रीम, ड्राई फ्रूट और नट्स डालकर इस ठंडाई को सर्व किया जाता है। बनारस आकर स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद इस ठंडाई का मजा जरुर लें। कचौरी गली चौक में आप इस ठंडाई का मजा ले सकते हैं।

बनारस की मशहूर चीज़ें

8.  रबड़ी जलेबी-

बनारस रबड़ी-जलेबी का राजा है। इनका स्वाद आप चाहकर भी भूल नहीं पाएगें। खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन ना भी करें तो भी रबड़ी-जलेबी जरुर खाएं।

बनारस की मशहूर चीज़ें

ये है बनारस की मशहूर चीज़ें – आखिरकार पान तो पान है ही। करवा चौथ का पान पान के पत्तों, सुपारी, चूना, कत्था आदि मिलाकर बनाया जाता है। इसमें पिपरमेंट के ढ़ेर सारी गोलियां और भर-भर के गुलकंद, चेरी और रसभरी डाले जाते हैं। सौंफ, सुपारी इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है। राजेंद्र चौरसिया पान भंडार, चौक थाना और दीपक थांबुल पान भंडार के अलावा दस्वमेध घाट पर आप पान का जायका ले सकते हैं।