ENG | HINDI

बी. टेक करना है? यह पढ़ लो अभी के अभी! बहुत हेल्प मिलेगी!

IIT-Delhi

स्कूल की पढ़ाई पूरी हो गयी और अब वक़्त है करियर के बारे में गंभीरता से सोचने का|

जिन स्टूडेंट्स ने साइंस के साथ बारहवीं पास की है, उन में कई बच्चों का सपना होता है इंजीनियर बनने का, बी. टेक करने का|

आज मैं आपको बताऊँगा कि बी. टेक होता क्या है और कहाँ से कर सकते हैं आप इसे!

सबसे पहले तो ये जान लीजिये कि बी. टेक का मतलब है बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी! आम आदमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री, वो भी पूरे चार साल की|

लेकिन इंजीनियर भी कई प्रकार के होते हैं और जो सबसे पसंदीदा इंजीनियरिंग के कोर्सेस हैं, वो हैं:

1) सिविल इंजीनियरिंग

सबसे ज़्यादा स्टूडेंट्स इसी फ़ील्ड में इंजीनियरिंग करते हैं जिस में आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में महारथ हासिल कर सकते हैं| सड़कें, डैम, बिल्डिंगे, वगैरह बनाने का काम एक सिविल इंजीनियर का ही होता है!

2) मैकेनिकल इंजीनियरिंग

यह उन स्टूडेंट्स को भाति है जिनका मशीनरी में गहरा रुझान होता है| यह डिग्री पाकर आप मशीनें बनाने वाली कंपनियों में काम पा सकते हैं! हर कार या मोटरसाइकिल की कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर की ज़रुरत हमेशा रहती है!

3) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

ये एक नयी फ़ील्ड जो पिछले कुछ सालों में काफ़ी महत्व पा चुकी है| इस के ज़रिये आप इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एलेक्ट्रोमैग्नेटिस्म जैसे सब्जेक्ट्स में पढ़ाई कर के काम पा सकते हैं|

4) कंप्यूटर इंजीनियरिंग

इस के ज़रिये आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस को एक साथ लाते हैं और नयी टेक्नोलॉजी विकसित करने के नए रास्ते जान पाते हैं! जिस तरह टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, इन इंजीनियरों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है!

5) केमिकल इंजीनियरिंग

केमिस्ट्री के ज्ञान का मशीनरी और मशीनरी बनाने वाली फ़ैक्टरियों पर इस्तेमाल आपको इस इंजीनियरिंग में सिखाया जाता है| आम आदमी की भाषा में केमिकल्स का कहाँ, कैसे और किस तरह इस्तेमाल करना है जिस से बेहतर प्रोडक्ट्स बनाये जा सकें, यह केमिकल इंजीनियरिंग आपको बताएगी!

अब आप को बताता हूँ कि कौन से कॉलेज सबसे अच्छे हैं बी.टेक करने के लिए:

1) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर, उत्तर प्रदेश

2) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली

3) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल

4) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, चेन्नई, तमिल नाडु

5) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई, महाराष्ट्र

तो फिर लग जाओ तैयारी करने में और कर लो सपने पूरे! ध्यान रहे, एडमिशन आसानी से नहीं मिलते लेकिन अगर आप में दम है तो कोई रोक भी नहीं सकता!

आल द बेस्ट!