विशेष

भारतीय सेना के जवान कैसे करते हैं कश्मीर में देश सेवा! तस्वीरें देख आपका दिल भर आएगा

हम और आप अपने घरों में बड़ी आसानी से सोते हैं क्योकि सीमा पर हमारे जवान पहरा देते हैं.

अपनी जान हथेली पर रखकर हर दिन यह लोग ड्यूटी पर जाते हैं और बड़ी बहादुरी से मुश्किलों का सामना करते हैं. आप अनुमान लगायें कि आप अपने घर से महीनों दूर रहें और तब आपके ऊपर क्या गुजरेगी?

आज हम आपको कश्मीर में भारतीय सेना की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं और आपको बताते हैं कि यहाँ सेना के जवानों की सेवा –

सेना के जवानों की सेवा –

1. देश की सेवा के लिए कश्मीर में भारतीय जवान, यहाँ के लोगों का कठोर व्यवहार भी झेल रहे हैं. आये दिन यहाँ के लोग सेना के ऊपर पत्थरों से हमला करने लगते हैं.

2. जब कश्मीर में बाढ़ आई थी तो उस समय सेना के जवानों ने ही अपनी जान पर खेलकर यहाँ के लोगों की जान बचाई थी.

3. उरी में आतंकवादी हमले के अन्दर घायल इस जवान को देखिये, जिसने हँसते हुए देश के लिए गोली खाई है.

4. इन चेहरों से साफ़ जाहिर हो रहा है कि अपने किसी दोस्त और साथी को खोने का दर्द आखिर होता कैसा है.

5. किन हालातों में यह लोग देश की सेवा कर रहे हैं इस बात को आप तब तक नहीं महसूस कर सकते हैं जब तक कि आप कश्मीर में कुछ दिन बिता ना लें.

6. हर रोज सीमा पर पहरा देना होता है और किसी को नहीं पता होता है कि कब दुश्मनों की गोली किसी की जान ले जाएगी.

7. सन 1947 से ही सेना के जवान यहाँ शहीद हो रहे हैं. अब तक हजारों सैनिक देश के लिए जान गवा चुके हैं.

8. अब सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जब भारतीय सेना के जवान कश्मीर में आतंकवादियों को मारते हैं तो कश्मीर के लोग जवानों पर पत्थर बरसाते हैं.

9. सबसे अधिक समस्या यह है कि कश्मीर में जवान आतंकवादियों के हाथों से बिना लड़े शहीद हो रहे हैं. किस घर में से किस दिन आतंकवादी निकल आये, यह बात कोई नहीं जानता है.

10. शायद अब वक़्त आ गया है कि सेना के इन जवानों के साथ पूरे भारत को एक साथ खड़ा होना होगा ताकि पाकिस्तान समेत कश्मीर में छुपे आतंकवादियों को कठोर सजा दी जा सके.

ये है सेना के जवानों की सेवा –  सेना के जवानों की सेवा को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि भारतीय सेना के जवान किन हालातों में देश की सेवा कर रहे हैं. आज आप और हम देश के अन्दर चैन से होली-दिवाली और ईद मना पा रहे हैं तो उसका कारण यह जवान ही हैं, जो अपनी जान की परवाह ना करते हुए, दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं.

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago