संबंध

महिला क्रिकेटर के साथ लंच पर पहुंचे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर !

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर – आमतौर पर स्टार किड्स ही पार्टीज करते नजर आते हैं।

मगर पिछले दिनों नजारा थोड़ा अलग था। कोई स्टार किड नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक खूबसूरत महिला क्रिकेटर के साथ लंच करने पहुंचे थे।

यूं तो क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर खबरों में बने रहते हैं। मगर यह अधिकतर क्रिकेट से जुड़ा ही होता है। पिछले दिनों भी इंडिया अंडर-19 टीम में सिलेक्शन और श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर उन पर ख़बरें बन रही थी।  मगर अब अर्जुन 18 साल के हो चुके हैं और पहली बार किसी लड़की के साथ नजर आए हैं।

अर्जुन के साथ नजर आ रही इस महिला क्रिकेटर के बारे में एक खास बात यह है कि इनका भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से भी खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं पूरी बात।

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर का खास लंच

अर्जुन तेंदुलकर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पिक में अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट के साथ लंदन के मशहूर फ़ास्ट फ़ूड आउटलेट ‘Nandos’ में लंच का आनंद उठा रहे हैं।

बता दे कि अर्जुन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा तो थे। मगर इन दिनों चल रही वन डे सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली। फिलहाल वो ब्रेक लेकर लंदन गए हैं।

जूनियर तेंदुलकर का जुदा अंदाज

आमतौर पर क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की क्रिकेट यूनिफार्म या परिवार के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटोज सामने आती हैं। लेकिन इन तस्वीरों में उनका लुक कैजुअल और कूल है।

कौन है डेनिएल व्याट?

27 वर्षीय डेनिएल व्याट अंतर्राष्ट्रीय इंग्लिश महिला टीम की अहम खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड टीम की स्टार बल्लेबाज इन दिनों इंग्लैंड में ‘Southern Vipers’ टीम की ओर से ‘Kia Super League’ टी20 टूर्नामेंट खेल रही हैं।

विराट कोहली से नाता

पिछली बार व्याट भारतीय मीडिया में तब छाई थी, जब उन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 74 रनों की पारी खेलने पर इंडियन कैप्टन को ट्विट कर प्रपोज किया था। इस ट्वीट के बाद व्याट को जमकर ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं विरूष्का की शादी के बाद उन्हें ट्वीट कर बधाई देने पर भी व्याट ट्रॉल्स का शिकार हुई थी।

विराट का गिफ्ट

विराट कोहली अक्सर ही अपने साथी क्रिकेटर्स को बैट गिफ्ट करते हैं। सितम्बर 2017 में उन्होंने डेनिएल को भी एक बैट गिफ्ट किया था। तब व्याट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी।

अर्जुन से नहीं पहली मुलाकात

बता दे कि यह क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और डेनिएल की पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले दोनों लंदन के मशहूर ‘लॉर्ड्स’ क्रिकेट ग्राउंड में मिल चुके हैं। उस दौरान डेनिएल ने ट्विटर पर 15 वर्षीय अर्जुन के साथ फोटो शेयर करके उन्हें ‘मिनी सचिन’ कहा था।

तो दोस्तों कुछ ऐसा था पूरा मामला। आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Parimal Patel

Share
Published by
Parimal Patel

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago