ENG | HINDI

मलाइका अरोड़ा को छोड़ अब किसे डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर ?

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर

बड़े बाप के बेटे और बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लिंक अप की खबरों की वजह से मीडिया में बने रहते हैं. कब किस लड़की को डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें उनके बारे में ज्यादा छपती है.

अर्जुन कपूर बोनी कपूर के बेटे है इसलिए फिल्मों के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती.

आसानी से फ़िल्में मिल जाती हैं. अभिनय के नाम पर ठन-ठन गोपाल अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों में बेहतर करने की बजाय पर्सनल लाइफ में बेहतर करने की सोचते रहते हैं. वो भी हर महीने नई नई गर्लफ्रेंड बनाकर.

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर सुर्ख़ियों में बने रहने के कारण कभी अपनी सौतेली माँ श्रीदेवी को बुरा-भला कहते हैं तो कभी अपने से बड़ी उम्र की लड़की या महिला को डेट करते हैं. अरबाज़ और मलाइका का तलाक चल रहा था और अर्जुन उस समय रात के अँधेरे में मलाइका का हाथ थामे घूमते रहते थे. अर्जुन अपने उम्र से बड़ी लड़कियों को डेट करने में आगे हैं. उन्हें बस साथ में कोई लड़की चाहिए अब वो कौन है उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता, ऐसा हम नहीं मीडिया की खबरें कहती हैं.

लगता है अब मलाइका से अर्जुन का प्यार कम हो गया है तभी तो बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर किसी नई लड़की के चक्कर में घूम रहे हैं. एक इंटरव्यू में अर्जुन ने खुद कहा है कि अब उनका नाम प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिति के साथ लिया जाएगा.

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर

दरअसल बात ये है कि बेचारे अर्जुन इस बात से तकलीफ में हैं कि मीडिया उनका नाम किसी के भी साथ जोड़ देती है. ऐसे में खुद अर्जुन ने कह दिया कि अगली दो फ़िल्में परिणिति के साथ आने वाली है. ऐसे में वो उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे और मीडिया इसे उनके लिंक अप से जोड़ देगी.

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर अब ये छुपा रहे हैं या सच में मीडिया को न्योता दे रहे हैं कि हाँ, खुलेआम उनका नाम परिणिति के साथ जोड़ा जाए, ये आप खुद समझ सकते हैं.