ENG | HINDI

जानवरों की ये 8 तसवीरें रोमांचित कर देंगी आपको !

जानवरों का प्यार

जानवरों का प्यार – जानवरों को देखना रोमांचक होता है।

जानवर कितने ही छोटे हो या बड़े पर होते बहुत प्यारे हैं फिर चाहे खौफनाक जानवर क्यों न हो। इंसानों में प्यार के किस्से बहुत सुने होंगे लेकिन हम आपको जानवरों में बेपनाह प्यार दिखा रहे हैं. जानवरों का प्यार देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि क्या जानवरों में भी इतना प्यार होता है।

इन तस्वीरों को देखने के बाद इंसानों का प्यार कम लगेगा।

जानवरों का प्यार –

1 – परिवार क्या होता है यह इस तस्वीर को देखकर आपको समझ आ जाएगा। इंसानों के पास तो परिवार के लिए समय बचा ही नहीं है प्यार तो दूर की बात है लेकिन इस तस्वीर को देखकर शायद आपको अपने परिवार की याद आ जाए।

2 – सर्दी में भी प्यार का अहसास कम नहीं होता। नाराज गर्लफ्रैंड को मनाना है तो थोड़ा मक्खन लगाना ही होगा।

3 – इसे देखकर अपने ब्वायफैंड या हसबैंड के बाहों में बिताये पलों की याद जरुर आ जाएगी जब उनकी बाहों में बहुत सूकुन मिला होगा।

4 – इसे देख क्या कहेंगे आप। बिछड़े हुए यार मिल रहे हैं। ये लोहे की दीवारें भी इन्हें दूर नहीं कर सकता।

5 – हाथियों के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही प्यारे होते हैं। दोनों हाथियों ने एक दुसरे से ऐसे सुंड को लपेट लिया जैसे वो कभी अलग न होने की कसम खा रहे हैं।

6 – प्यार का अहसास। जैसे दोनों पहली बार मिल रहे हैं। शर्म से आंखे बंद कर ली है इसने तो।

7 – आजादी तो चाहिए है। देखिए जैसे एक कैद होने से टेंशन में हो तो दूसरा चीख कर मदद मांग रहा हो।

8 – इस बच्चे के पैदा होने के बाद ही इसकी मां ने प्राण त्याग दिए थे। तब से यह नकली बंदर ही उसकी मां है। इसके साथ ही खेलता है अब।

ये है जानवरों का प्यार  –  रोमांचित कर देने वाली इन तस्वीरों को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि इंसानों से ज्यादा प्यार का अहसास तो इन जानवरों में होता है।