ENG | HINDI

आखिर अमिताभ बच्चन ने क्यों वरसोवा बीच पर जाकर गंदगी साफ की !

वकील अफरोज आलम

वकील अफरोज आलम – अगर आपको किसी बीच पर बॉलीवुड के भगवान अमिताभ बच्चन दिख जाए तो क्या कहेंगे।

आपको यह सुनकर बहुत अजीब लग रहा होगा लेकिन यह हकीकत है। बिग बी आम लोगों के बीच जाकर मुम्बई के वरसोवा बीच पर गंदगी उठाते दिखे।

स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर बेशक बहुत से राजनेताओं ने फोटों खीचकर खानापूर्ती की लेकिन बॉलीवुड इसे संजीदगी से लेता है।

वकील अफरोज आलम

बॉलीवुड के बहुत से स्टार जो आपके दिल पर राज करते हैं, ने क्लीन इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई जगहों पर गंदगी को साफ करते हुए दिखे। बॉलीवुड के बिग बी ऐसे जागरुक करने के काम में ज्यादा ही आगे रहते हैं।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सदी के महानायक ऐसे ही नहीं बन गए। उनका अभिनय जितना दमदार है उतना ही समाज में उनका एक्टिव पार्टिशिपेशन भी। इस बार भी वो मुम्बई के वरसोवा बीच पर क्लीन इंडिया ड्राइव को सपोर्ट करने के उद्देश्य से पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने वहां फैली गंदगी को अपने हाथों से उठाया भी।

अमिताभ के साथ आम लोग भी थे। इसमें मुम्बई के वकील अफरोज आलम भी साथ में थे। वकील अफरोज आलम एक ऐसे शख्स हैं जो बिना किसी सरकारी सहायता के वरसोवा बीच की सफाई को लेकर अभियान चला रहे हैं।

वकील अफरोज आलम

शायद यही वजह है कि बिग बी उनके इस हौसले को बढ़ाने के मकसद से वहां चले गए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वकील अफरोज आलम को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रहा है और इसके लिए वो दुखी भी नहीं है। सरकार कितना कर सकती है। पर वकील अफरोज आलम के इस मेहनत के कारण पर्यटक बदलाव को आसानी से देख सकते हैं।

बिग बी का मकसद था कि लोग खुद अपनी सहभागिता दर्शाये। सफाई सिर्फ सरकार की ही नहीं हमारी भी जिम्मेदारी है। हम सभी को क्लीन इंडिया ड्राइव में शामिल होकर अपना सहयोग समाज को साफ सुथरा करने में देना चाहिए।