ENG | HINDI

अक्षय कुमार के नए घर की इन तस्वीरों देखकर आप ऐसा घर खरीदने का ख्वाब जरूर देखेंगे !

अक्षय कुमार का घर

अक्षय कुमार का घर – इन दिनों एक बार फिर मि. एंड मिसेस खिलाड़ी कुमार अपने आलीशान बंगले को लेकर चर्चा में हैं।

जी हां, मुंबई के जुहू इलाके में अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले ही एक आलिशान घर खरीदा था। अब यह घर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार इस घर में अपनी खूबसूरत पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री होने के साथ—साथ ट्विंकल एक इंटिरियर डिजाइनर भी हैं।

उन्होंने अपने इस घर को सजाने में काफी मेहनत की है।

आज हम आपको ‘रुस्तम’ अभिनेता और उनकी पत्नी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो उन्होंने अपने शानदार घर में क्लिक करवाई हैं।

अक्षय कुमार का घर –

अक्षय और ट्विंकल को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता है। खबरों की मानें तो ये भी कहा जाता है कि अक्षय अपनी पत्नी के लिये कुछ भी कर सकते हैं। यह घर उन्होंने ट्विंकल को सरप्राइज के तौर पर गिफ्ट किया है।

ट्विंकल और अक्षय इस घर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में ट्विंकल रेड कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। साथ में अक्षय कुमार हैं, जिन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है और दोनों आपस में एक-दूसरे को देखकर मुस्करा रहे हैं।

अक्षय कुमार का घर

दूसरी तस्वीर में अक्षय कुमार ने ब्ल्यू कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई है। वहीं ट्विंकल रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट में ​बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसी तरह अन्य तस्वीरों में भी दोनों की जुगलबंदी देखते ही बनती है।

अक्षय कुमार का घर

 

 

 

 

अक्षय कुमार का घर

ये है अक्षय कुमार का घर – खैर, अक्षय कुमार का घर अपने प्यार के रंगों से सजा है, तो यह आलिशान और खूबसूरत तो होगा ही। इसके साथ ही हम तो यही कहेंगे कि इस जोड़ी की तरह ही इनके घर को भी किसी की नजर न लगे।