बॉलीवुड

काजोल से पहले अजय देवगन इस अभिनेत्री को करते थे दीवानों की तरह प्यार!

बॉलीवुड हिंदी सिनेमा का एक ऐसा गढ़ है जहाँ हर साल दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस और रिलीज की जाती है।

वैसे तो बॉलीवुड का नाम आते ही ज़ेहन में आता है ग्लैमर, पैसे और सिनेमाई चकाचौंध। लेकिन इसका एक और हिस्सा भी है और वो है प्यार का, मोहब्बत का।

जी हाँ अपनी फिल्मों के जरिये भारतीय आवाम को प्यार, इश्क और मोहब्बत सिखाने वाला बॉलीवुड खुद भी प्यार के जादू से बच नहीं पाया है।

यहाँ पर भी कुछ बेहतरीन लव स्टोरीज हुई है।

आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही एक प्रेम कहानी से रूबरू करवाने वाले हैं, जिससे ज़्यादातर लोग अंजान हैं। इस प्रेम कहानी में एक एक्शन हीरो हैं और एक खूबसूरत अदाकार है। ये प्रेमकहानी है 90 के दशक की हैं जिसके हीरो हैं अजय देवगन और हिरोईन खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर हैं।

अजय देवगन ने अपनी पहली एक्शन फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

तो वही दूसरी तरफ करिश्मा कपूर उस ज़माने की टॉप की हीरोइन में शुमार थी लेकिन यह जोड़ी पहली बार ‘जिगर’ फिल्म में एक साथ आई। दोस्ती कब प्यार में बदल गयी यह उन्हें भी पता नहीं चला।

दोनों साथ काम करते हुए अजय और करिश्मा एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे की यह दोनों एक दूजे के बिना जी नहीं पाते थे। अजय देवगन, करिश्मा कपूर को दीवानों की तरह चाहने लगे थे। उन्होंने यहाँ तक अपनी प्रेजेंट गर्लफ्रेंड रवीन टंडन का साथ भी करिश्मा के लिए छोड़ दिया था। अजय और करिश्मा की जोड़ी परदे पर भी हिट हो गई थी।

अजय और करिश्मा ने जिगर, धनवान, सरगम, सुहाग, शक्तिमान जैसी फिल्मे साथ में कीं।

खबरों के मुताबिक रवीना को यह बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कह दिया था कि अजय देवगन में अब उनको किसी भी तरह की दिलचस्पी नहीं है। रवीना ने यह भी कहा था कि अगर अजय और करिश्मा के बच्चे हुए तो वह ज़ेबरा के जैसे होंगे।

लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था अजय और करिश्मा का प्यार ज्यादा समय तक चल नही पाया। अजय की ज़िन्दगी में काजोल की एंट्री हो गयी और इस तरह से एक और प्रेम कहानी का अंत हो गया। काजोल और अजय ने एक-दूसरे को इतना ज्यादा पसंद किया की उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

हालाँकि अजय की शादी के बाद करिश्मा का नाम अभिषेक से भी जुड़ा। कुछ दिन बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिज़नेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। मज़े की बात यह हैं कि अजय ने एक बार फिर कपूर खानदान की एक्ट्रेस के साथ काम किया।

यह कोई और नहीं बल्कि करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर खान थी।

लोगो को मोहब्बत का पाठ पढ़ाने वाले बॉलीवुड में प्यार, ताश के पत्तों की तरह हैं जिसे सिर्फ हवा का एक मामूली सा झोंका गिरा देता हैं।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago