ENG | HINDI

फनी सिंग, बनी सिंग, ये सिंग, वो सिंग – ये सारे सिंगो की बैंड बजायी इरफ़ान खान ने

party-song

इरफ़ान खान और पार्टी सोंग

सुनकर ही आश्चर्य होता है न. पर ये बात सही है.

फनी सिंग, बनी सिंग,ये सिंग वो सिंग जिसे देखो वो सिंगर बन गया, इनकी बैंड बजायी इरफ़ान खान ने. इरफ़ान के गाने को देखने से पहले ये बताते है कि पार्टी सोंग होता क्या है ?

पार्टी सोंग वो गाना होता है जो असल में गाना होता ही नहीं है. गाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ होती है अलफ़ाज़ और संगीत और पार्टी सोंग में ना अलफ़ाज़ होते है ना संगीत. पार्टी सोंग में ऊल जुलूल बकवास होती है वो भी बार बार लगातार रिपीट होती हुई.

जैसे पानी पानी पानी पानी….. सनी सनी सनी सनी….. कल को खैनी खैनी खैनी भी आ जायेगा, इसके अलावा चाहिए एक कूल  डूड जैसा सिंगर जो आधी रात में भी काला चश्मा लगा कर पता नहीं कौनसी रौशनी से खुद को बचा रहा है. जब ये सब मिल जाये तो एक कॉमन सेट होता है जिसमे कुछ डेस्पो लड़कियां और कुछ महा ठरकी लड़के और बूढ़े अधेड़ नज़र आते है.

शराब बहती है जैसे गंगा जल हो और फिर इस गाने से फिल्म चलती है. तो ये होता है एक पार्टी सोंग.

अब समझे क्या होता है पार्टी सोंग?

अब जब आप और मैं इस स्यापे से त्रस्त है तो इरफ़ान खान भी क्यों नहीं होंगे?

इरफ़ान खान और आल इंडिया बकचोद ने मिलकर सारे पार्टी सोंग की बैंड बजा दी.

तो देखिये इरफ़ान और आल इंडिया बकचोद का ये नया पार्टी सोंग और लगाइए ठहाके.