ENG | HINDI

तो इसलिए पाकिस्तान से लेकर भारत तक चर्चें हैं जान टीवी चैनल के !

महिला चैनल

महिला चैनल – अफगानिस्तान का जान टीवी न्यूज चैनल इन दिनों पाकिस्तान से लेकर भारत तक में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया जगत में हर किसी की जुबान पर बस है ही नाम है वो है जान।

इसके पीछे खास वजह है इस टीवी चैनल की प्रोड्यूसर से लेकर एंकर।

21 मई को लांच हो रहे जान न्यूज चैनल की प्रोड्यूसर से लेकर एंकर तक सारे मीडियाकर्मी महिलाएं हैं।

जान टीवी के बोर्ड काबुल-कंधार से लेकर सोशल मीडिया में छाए हैं। अफगानी चैनलों में महिला एंकर तो पहले से हैं, लेकिन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला ये महिला चैनल एक अहम कदम माना जा रहा है।

बुर्के और तालिबान के गढ़ रहे अफगानिस्तान में महिलाओं का इस प्रकार महिला चैनल पर आकर न केवल खबरे पढ़ना बल्कि खुलकर अपनी बात रखना अपने आप में एक बड़ी बात होगी।

दरअसल, एक तरह से देखा जाए तो ये महिला चैनल अफगानिस्तान की जान ही है। इस न्यूज चैनल को लेकर उम्मीद की जा रही है कि अफगानिस्तान में एक बार फिर महिलाओं की बुलंद आवाज गूंजेगी, जैसे कि तालिबान के आने से पहले गूंजा करती थी।

गौरतलब है कि तालिबान के आने से पहले अफगानिस्तान में महिलाएं स्कर्ट और पैंट पहनकर न केवल बाजारों में खरीदारी करने जाया करती थी बल्कि रात में फिल्में देखने भी अकेले चली जाया करती थी।

जब से वहां पर तालिबान का शासन आया है तब से वहां महिलाओं को टीवी के पर्दे पर आना तो दूर उसे देखने तक की पाबंदी थी।

टीवी महिला चैनल की प्रोड्यूसर खातिरा अहमदी का मानना है कि तालिबान के जुल्मोसितम और बंदिशों के बीच यह महिला चैनल महिला अधिकारों की नई आवाज बनेगी। इससे महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होंगी। महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारियां दी जाएंगी। जान टीवी के मालिक हामिद समर ने कहा कि महिलाओं के लिए कोई विशेष मंच नहीं है और हमने इस कमी को पूरा किया है। काबुल में इसका स्टूडियो बनाया गया है।

खिलखिलाते चेहरे और चहकती आवाजों के साथ 21 मई को जब यह नया टीवी चैनल एअर होगा तो वह भावी अफगानिस्तान की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगा।

Article Categories:
राजनीति