ENG | HINDI

2018 में नहीं, 3018 में रहता है जापान, जानिए कैसे ?

जापानीज टेक्नालॉजी

जापानीज टेक्नालॉजी – अपनी संस्कृति, खान-पान और नईं तकनीकों के लिए प्रसिध्द जापान की बात ही निराली है।

ये देश अपने आप में कईं अनोखी बातों को समेटे हुए है। हमेशा कुछ नया करने वाले इस देश के लिए ये कहाना ग़लत नहीं होगा कि ये 2018 में नहीं बल्कि 3018 में रह रहा है। अगर बात खूबसूरती की करें तो इस देश में कईं ऐसी जगहें हैं जिन्हे देखते ही आप अपना दिल हार सकते हैं। जापानीज टेक्नालॉजी के दमखम से भी जापान अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

आइए आपको बताते हैं कि वो कौनसी जापानीज टेक्नालॉजी हैं जो इस बात को साबित करते हैं कि जापान 2018 में नहीं, बल्कि 3018 में रहता है।

जापानीज टेक्नालॉजी –

1- ज़रा इस तस्वीर पर नज़र डालिए- जापान की फेमस पैडी आर्ट को देखकर आप भी इसके फैन हो जाएंगे। इसे खेत का श्रंगार कर यहां नईं इबारत गढ़ी जा रही है। धान की अलग-अलग प्रजातियों को कुछ इस ढंग से यहां उगाया जाता है कि ये ना केवल देखने में खूबसूरत लगता है बल्कि लोग इसे देखने के  लिए भी उत्सुक रहते हैं।

जापानीज टेक्नालॉजी

2-बुलेट ट्रेन की तरह लगने वाले जूते- जापान में आपको बुले़ट ट्रेन की तरह दिखने वाले जूते भी मिल जाएंगे, बस आपके नज़र घुमाने की देर है।

जापानीज टेक्नालॉजी

3- मैकडोनाल्ड्स कुछ इस स्टाइल में- मैक-डी के बर्गर तो आप सभी ने खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मैकडोनाल्ड्स देखा है, अगर नहीं देखा है तो ज़रा इस तस्वीर में देखिए, ये मिनी और क्यूट सा मैकडोनाल्ड्स।

जापानीज टेक्नालॉजी

4- लगेज का ऐसा पिकअप– जहां बाकी कईं देशों में लगेज पिकअप के वक्त काफी बेतरतीबी नज़र आती है तो वही जापान में कुछ इस तरह आपका लगेज आप बड़ी ही आसानी से पिक कर सकते हैं। ज़रा देखिए, हैंडिल ऊपर कर रखे हुए ये सभी बैग्स कितने ऑर्गेनाइज्ड दिख रहे हैं।

जापानीज टेक्नालॉजी

5- अब किराने का सामान खरीदेंगे कुछ इस तरह– जापान में किराने के सामान खरीदने के स्टोर में कुछ इस तरह की व्यवस्था है कि आपको जो सामान खरीदना है उसे लेकर आप जार में उस सामान के जितने पैस हैं वो रख सकते हैं। कितनी आगे की सोच है ना ये !

जापानीज टेक्नालॉजी

6- पानी बचाने की ये तकनीक है अच्छी– यहां आप जिस पानी से हाथ धो रहे हैं वो ही पानी टायलट के फ्लश में इस्तेमाल हो रहा है। यानी की काम भी हो रहा है और आप पानी भी बचा रहे हैं, असल मायने में इसे कहते हैं एडवांस सोच।

जापानीज टेक्नालॉजी

7- वेंडिग मशीन का है बोलबाला– यहां अधिकांस डिपार्टमेंटल स्टोर्स में वेडिंग मशीने मौजूद है और आप दूध से लेकर अंडे तक सब कुछ उन वेंडिंग मशीनों से ले सकते हैं।

जापानीज टेक्नालॉजी

8- रोबोट है होटल का स्टाफ– जापान में ऐसा होटल भी है जिसका स्टाफ इंसान नहीं, बल्कि रोबोट हैं। तो अब मुमकिन है कि आप कुछ पूछे और रोबोट उसका जवाब दे।

जापानीज टेक्नालॉजी

9- चॉकलेट के इतने फ्लेवर्स– यहां आपकी पसंदीदा चॉकलेट्स के कईं फ्लेवर मौजूद हैं जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं।

जापानीज टेक्नालॉजी

ये हैं जापानीज टेक्नालॉजी, जो आपको ये बताती हैं कि जापान 2018 में नहीं, बल्कि 3018 में जी रहा है। उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी इस बात को मान गए होंगे।